फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: results of 31 thousand test takers on April 27 of high school and Intermidiate candidates

बागपत: 27 अप्रैल को 31 हजार परीक्षार्थियों का परिणाम, हाईस्कूल के 16337 और इंटर के 14837 अभ्यर्थी

Thu, 25 Apr 2019 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: results of 31 thousand test takers on April 27 of high school and Intermidiate candidates
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे 27 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। बागपत के 31 हजार परीक्षार्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल रहे। परीक्षा के समय में बदलाव के बाद नतीजों पर सबकी नजर टिकी है। जिले में डीआईओएस कार्यालय और संबंधित स्कूलों ने रिजल्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार 27 अप्रैल को रिजल्ट घोषित करेगा। परीक्षा के समय में बदलाव किए जाने के बाद यह पहला रिजल्ट होगा। सीबीएसई की तर्ज पर किए जा रहे बदलाव से नतीजों पर कितना असर होगा, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन


बागपत जिले के हाईस्कूल के कुल 16337 और इंटरमीडिएट के 14837 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया । रिजल्ट की तिथि की घोषणा के बाद स्कूलों और डीआईओएस कार्यालय में भी तैयारी शुरू हो गई है। बड़ौत, बागपत और खेकड़ा के स्कूलों में  भी नतीजे छात्र-छात्राओं को दिखाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 13 हजार छात्राएं हुई थी शामिल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 13003 छात्राएं शामिल हुई। इनमें संस्थागत छात्राओं की संख्या 12762 रही, जबकि व्यक्तिगत फार्म भरने वाली छात्राओं की संख्या 241 रही।

रिजल्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती
यूपी बोर्ड के नतीजों में इस बार रिजल्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती भी होगी। साल 2011-12 में हाईस्कूल का रिजल्ट 91.08 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 94.81 प्रतिशत रहा। जबकि शिक्षा सत्र 2017-18 में हाईस्कूल का रिजल्ट 83.30 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 86.88 प्रतिशत रहा । आठ साल पुराने रिजल्ट का रिकॉर्ड तोड़ना इस बार भी चुनौती भरा होगा। 

इस बार घटी परीक्षार्थियों की संख्या
यूपी बोर्ड की साल 2018 की परीक्षा में बागपत जिले के 37489 परीक्षार्थियों ने भाग लिया । इनमें हाईस्कूल के 19096 और इंटरमीडिएट के 18393 परीक्षार्थी रहे। साल 2019 में कुल 31174 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed