फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat police caught illegal liquor factory in Delhi, eight arrested

बागपत पुलिस ने दिल्ली में पकड़ी अवैध शराब फैक्टरी, आठ गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Baghpat police caught illegal liquor factory in Delhi, eight arrested
बागपत पुलिस ने दिल्ली में पकड़ी अवैध शराब फैक्टरी, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

- फैक्टरी संचालक की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की मदद से थाना समयपुर बादली के सिरसपुर में की गई कार्रवाई
- कई राज्यों में फैला था गिरोह का नेटवर्क, कई डिस्टलरी के रैपर व हॉलोग्राम भी मिले
-900 लीटर शराब, कई उपकरण, तीन शराब पैकिंग मशीन और पांच वाहन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस और एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) ने रविवार को दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र के सिरसपुर इलाके में चल रही एक अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस फैक्टरी को चला रहे रवि निवासी लोनी गाजियाबाद सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया, इनसे पूछताछ के बाद पुलिस दिल्ली गई और थाना समयपुर बादली (दिल्ली) पुलिस को साथ लेकर अवैध फैक्टरी को सीज किया। पुलिस ने करीब 900 लीटर अवैध शराब, पांच वाहन व शराब बनाने के उपकरण, कई डिस्टलरियों के के रैपर और हॉलग्राम भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर आदि राज्यों में ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करते थे।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बागपत कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम के संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लक्ष्य पब्लिक स्कूल के पास से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह लोग चंडीगढ़ से शराब बनाने के लिए ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल) दिल्ली ले जा रहे थे। गिरोह का सरगना रवि पुत्र सुरेंद्र है, जो लोनी का रहने वाला है, फिलहाल राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में रहता है। इसके अलावा बागपत के गांव खैला निवासी जितेंद्र, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सेक्टर-78 नोएडा निवासी संजीत कुमार झा, मोहल्ला कटेवा जलालाबाद थानाभवन शामली निवासी मोनू वालिया, सदरपुर सेक्टर-45 नोएडा निवासी ब्रिजेश, जवाहरनगर चौक आंबेडकर पार्क दिल्ली निवासी चेतराम,सराफाबाद सेक्टर-23 नोएडा निवासी शानू, उस्मानपुर साढ़े तीन पुरस्ता करतारनगर दिल्ली निवासी छोटे खां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से ये हुई बरामदगी
आरोपियों के पास से एक ब्रेजा और एक स्विफ्ट कार, दो पिकअप गाड़ी, एक थ्रीव्हीलर, तीन शराब पैकिंग मशीन, 40 किलोग्राम यूरिया, तीन किलोग्राम नौसादर, केन, ड्रम व बोतल व पव्वों में करीब 900 लीटर नकली शराब, तीन मोटर पंप, एल्कोहल मीटर, ड्रम, 1,58,279 होलमार्क, सात बोतल सिंथेटिक लिक्विड फूड कलर बरामद हुआ। इसके अलावा तीन केन फूड कलर, ब्रांडेड मार्का शराब के 73, 572 रैपर, 8,604 खाली पव्वे, 626 खाली पव्वे, रैपर 2020, 455 खाली बोतल बगैर मार्का, विभिन्न मार्का शराब की बोतलों के 1,34,797 ढक्कन, 72 गत्ते फोर सेल इन यूपी अंकित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ निवासी गिरोह का सदस्य मुरादाबाद जेल में बंद
पुलिस की पूछताछ में रवि ने बताया कि पहले ईएनए की सप्लाई माधवपुरम मेरठ निवासी अजय कुमार उर्फ भोंदू करता था। वह फिलहाल मुरादाबाद जेल में बंद है। इसके अलावा मोनू वालिया भी गुहाना सोनीपत हरियाणा निवासी नानू के जरिए ईएनए की सप्लाई कराता था। नानू भी इस समय जेल में है। चंडीगढ़ के पास डेरा बसी इंडस्ट्रियल एरिया से ईएनए आता था। बोतलों के ढक्कन दिल्ली के नांगलोई निवासी सुमित के यहां से राकेश बनवाया कराता था। रैपर व हॉलोग्राम नोएडा सेक्टर-10 स्थित आर्टिस्टा प्रिटिंग प्रेस के मालिक संजीत झा व उसके मशीन मैन ब्रिजेश बनाते थे। कुछ हॉलोग्राम व रैपर उत्तराखंड से भी आते थे।
इन डिस्टलरियों के नाम से बनाते थे अवैध शराब
आरोपियों के पास से सर शादी लाल डिस्टलरी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, वेव डिस्टलरी अलीगढ़, एसोसिएट डिस्टलरी हिसार, सिंभावली डिस्टलरी हापुड़ में बनने वाली शराब के रैपर व हॉलोग्राम मिले हैं। ये लोग तोहफा, फाइटर, दिलखुश, दिलदार, क्रेजी रोमियो, मिस इंडिया आदि ब्रांड की शराब बनाते थे। डाइप्लेट्स में ब्लैंडर्स प्राइड और ब्लैक डॉग ब्रांड का विवरण भी अंकित मिला है।

अपर मुख्य सचिव ने की एक लाख के इनाम की घोषणा
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करने वाली बागपत पुलिस टीम को शासन की ओर से एक लाख का इनाम मिला है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने टीम की इस सफलता पर बधाई देते हुए एक लाख के इनाम की घोषणा की। साथ ही टीम के प्रत्येक सदस्य को उत्तम प्रविष्टि देने की घोषणा भी उनकी तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed