फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, objectionable comment against the wife of Jayant Chaudhary, and accused arrested

जयंत चौधरी की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Jan 2019 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Baghpat, objectionable comment against the wife of Jayant Chaudhary, and accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर फेसबुक के जरिये अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।

विज्ञापन

 
दो दिन पहले चारू चौधरी पर गौरव देव शर्मा के फेसबुक एकाउंट से अशोभनीय टिप्पणी की। इससे रालोद कार्यकर्ता भड़क गए थे। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठिना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार की देर शाम जिलाध्यक्ष की तहरीर पर बड़ौत पुलिस ने आरोपी गौरव देव शर्मा, सौरव देशवाल, सुमित दांगी, लक्की देशवाल के खिलाफ 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी गौरव देव शर्मा को शनिवार की सुबह बड़ौत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से बागपत कोतवाली में लाकर पूछताछ की। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने आरोपी गौरव देव शर्मा को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कराई जमानत याचिका खारिज 
पुलिस ने आरोपी गौरव देव शर्मा को धारा 66 आईटी एक्ट, 153 के, 509 आईपीसी में न्यायालय में पेश किया। वादी पक्ष के अधिवक्ता जिला बार के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, सतेंद्र खोखर, आजाद धामा, इफ्तखार हसन, धर्मेन्द्र काठा, सतेंद्र दांघड, प्रदीप नैन, नरेंद्र मान, देवेंद्र आर्य ने न्यायालय में रिमांड पर बहस की। बहस सुनने के बाद कोर्ट ने बहस से संतुष्ट होकर धारा 67ए आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की। इसके बाद आरोपी के अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत की गई जमानत याचिका पत्र पर सुनवाई करके आरोपी की जमानत याचिका निरस्त करा दी। उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। 

आरोपी के बचाव में उतरे भाजपा नेता 
फेसबुक के जरिये चारू चौधरी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आरोपी गौरव देव शर्मा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद भाजपा के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने गौरव देव शर्मा को झूठा फंसाने का आरोप लगाकर उसे छोड़ने की मांग की। एएसपी ने आरोपी को छोड़ने से इंकार कर दिया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

आरोपी को पीटने की थी योजना 
रालोद नेता जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद युवाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। 100-150 युवाओं ने गुपचुप तरीके से आरोपियों की तलाश की, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। यदि आरोपी युवकों के हाथ लग जाता, तो आक्रोशित युवक उसकी पिटाई करते। 

भाजपा नेता ले जिम्मेदारी 
अखिल उप्र जाट महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शालिनी राकेश ने रालोद नेता की पत्नी चारू चौधरी पर अशोभनीय टिप्पणी करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीति का स्तर बहुत नीचे गिरा दिया। अब मुद्दों की बात नहीं होती, अब भारत की बहू और बेटी पर बात होने लगी है। भाजपा नेताओं को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए चारू चौधरी से माफी मांगनी चाहिए।

निरपुड़ा में युवाओं ने फूंका सरकार का पुतला 
बागपत के निरपुड़ा गांव में रालोद नेता जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर अमर्यादित टिप्पणी करने एवं भाजपा नेताओं द्वारा आरोपी को बचाने का प्रयास करने से नाराज युवाओं ने सरकार का पुतला जलाया और सख्त कार्रवाई की मांग की। युवाओं ने कहा कि कि रालेाद में अहम भूमिका निभाने वाले चारू चौधरी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करना निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो भाजपा नेता आरोपी को बचाने में लग गए। भाजपा नेता गलत लोगों का साथ दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता आरोपी को बचाने थाने तक गए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता प्रियव्रत राणा, श्रीकांत, कपिल, अमित, नीटू, योगेश, सचिन, मिंटू, मंजीत, कपिल शर्मा, सोनू आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed