यूपी के बागपत में एक शख्स खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया। वह काफी दिनों से किसी बात को लेकर काफी तंग चल रहा था। आखिर इस खौफनाक कदम उठाने के पीछे क्या वजह है। यह अगली स्लाइडों में पढ़िए, दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।
आखिर क्यों खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हुआ ये शख्स, सुसाइड नोट में बताई बड़ी वजह
बता दें कि मृतक युवक ने सुसाइड नोट में ससुरालियों की तरफ से रुपयों की डिमांड करने को आत्महत्या की वजह बताया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी, सास-ससुर और चचिया ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
छपरौली क्षेत्र के पट्टी धांधान निवासी ललित कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने बताया कि उसका भाई सुनील कुमार (32) मंगलवार रात अपने कमरे में सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह नौ बजे तक भी वह जागा नहीं, तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। चादर के फंदा के सहारे पंखे पर सुनील का शव लटका हुआ था। शव को नीचे उतारा गया। जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसके मां-बाप और पत्नी के चाचा को ठहराया है।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ललित की तहरीर पर सुनील की पत्नी नीतू, सास-ससुर और पत्नी के चाचा बिरजू निवासी बागपत के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बेटे को दादा-दादी के पास ही रखना
सुसाइड नोट में लिखा है कि ससुराल वाले उस पर साली की शादी के लिए रुपये देने का दबाव बना रहे थे। पत्नी का चाचा पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। ससुराल वाले घर चलाने के लिए खर्च मांग रहे थे। चार साल से उसे टॉर्चर किया जा रहा था। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। सुनील ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह अपने बेटे को बहुत प्यार करता है। बेटे को उसके दादा-दादी के पास ही रखना।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/