फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Police has been deployed in Vinaypur village after BJP leader recites Hanuman Chalisa in mosque

मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला: गांव में पुलिस तैनात, भाजपा नेता ने कही थी ये बात

Fri, 06 Nov 2020 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Nov 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Police has been deployed in Vinaypur village after BJP leader recites Hanuman Chalisa in mosque
गांव में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

बागपत के विनयपुर गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ने के मामले में गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। सर्व समाज की पंचायत की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने मौलाना को मस्जिद से हटा दिया था। वहीं गुरुवार को दोनों पक्षों में समझौते की गोपनीय बैठक हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी थी।

विज्ञापन


ये था मामला
विनयपुर गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ा गया था। मस्जिद में भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने इसे फेसबुक लाइव भी किया था। एसपी अभिषेक सिंह ने इस मामले की जांच कराई थी। वहीं बंसल का कहना है कि जनसंख्या फाउंडेशन या भाजपा से हनुमान चालीसा का कोई ताल्लुक नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत फैसला था।
विज्ञापन


वहीं मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ने की इजाजत देने वाले मौलाना को मस्जिद से निकाल दिया गया। इसके बाद मौलाना अपना सामान लेकर गाजियाबाद के लोनी चला गया। गुपचुप तरीके से मुस्लिस समाज के लोगों की बैठक में यह फैसला हुआ। मौलवी के समर्थन में हिंदू समाज के लोग पंचायत करने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड

खेकड़ा क्षेत्र के विनयपुर गांव में भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने मंगलवार को मस्जिद में मौलाना अली हसन से इजाजत लेने के बाद भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। मौलाना अली हसन ने इसकी इजाजत दी थी।  

हनुमान चालीसा के पाठ को फेसबुक पर भी लाइव किया गया था। गायत्री मंत्र भी पढ़ा गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। बुधवार को मामले में नया मोड़ तब आया जब मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। गोपनीय तरीके से बैठक हुई और मौलाना को मस्जिद से निकाल दिया गया। मौलाना गाजियाबाना के लोनी में चला गया है। उधर, मनुपाल बंसल का कहना है कि यह गलत है। मौलाना ने तो भाईचारे का संदेश दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed