{"_id":"63eb3c3b0bec69fbaa079f28","slug":"baghpat-news-dead-body-of-married-woman-found-hanging-after-two-months-of-marriage-father-accused-of-murder-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शादी के दो महीने बाद फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शादी के दो महीने बाद फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने हत्या का आरोप लगाया
Tue, 14 Feb 2023 01:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:58 PM IST
सार
बागपत जनपद के हबीबपुर नंगला गांव में शादी के दो महीने बाद विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के पिता ने बेटी की हत्या का ससुराल वालों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के बालैनी में हबीबपुर नंगला गांव में शादी के दो महीने बाद विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उधर मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
हापुड़ जनपद के लज्जापूरी गांव के रहने वाली निशा की शादी दो महीने पहले हबीबपुर नंगला गांव के शिक्षक रोहित के साथ हुई थी। बताया कि मंगलवार की सुबह विवाहिता निशा का शव कमरे मेफांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसे देखते ही परिवार वालो में कोहराम कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: दस लाख फॉलोअर होने पर हनीप्रीत ने डेरा प्रमुख का हाथ पकड़ काटा केक, बोली- जिंदगी इतनी..
विज्ञापन
सूचना सीओ खेकड़ा और बालैनी पुलिस मौके पर पहुंचे। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर से भाग गए। जानकारी होने पर मृतका के पिता समेत अन्य मायके वाले हबीबपुर गांव पहुंचे। उधर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।