फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Misbehaved with a three year old girl of a young man

यूपी: युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म

Sun, 10 Mar 2019 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Baghpat: Misbehaved with a three year old girl of a young man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बागपत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को देर शाम घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। 

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को शाम के समय एक तीन वर्षीय बच्ची कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक अज्ञात युवक उसे उठाकर गांव के नजदीक ही ईख के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची घर पहुंची तो परिजन उसे देखकर परेशान हो गए और रात में ही उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने कहा फिलहाल बच्ची को परीक्षण के लिए भेजा और इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed