फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, many accident on Eastern Peripheral Expressway and 10 people injured

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में भिड़े दर्जनों वाहन, 10 लोग घायल

Sun, 23 Dec 2018 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 23 Dec 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, many accident on Eastern Peripheral Expressway and 10 people  injured
ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

बागपत में ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण अलग-अलग जगह करीब बीस वाहन आपस में भिड़ गए। लहचौड़ा और सिंगोली तगा के पास हादसे हुए। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक ट्रक चालक और क्लीनर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। अन्य लोग मामूली तौर पर घायल हुए और निजी वाहनों से रवाना हो गए।  

विज्ञापन


रविवार को कोहरे की चादर हादसों का कारण बन गई। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ। कोहरे के कारण चांदीनगर थाना क्षेत्र में लहचौड़ा और सिंगोली तगा गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर बीस से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। लहचौड़ा एक्सप्रेस-वे पर खराब ट्रक में पीछे से केले से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। कोहरे के कारण चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया। ट्रक चालक रामपाल और क्लीनर विजय निवासी बिहार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की बॉडी काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिंगौली तगा के पास दूसरा हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से इनोवा कार ने टक्कर मार दी। कोहरे के कारण पीछे से आ रही अन्य कार के चालकों को भी कुछ नहीं दिया। यहां पर करीब 19 वाहन आपस में भिड़ गए। वाहनों में सवार दस से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जो निजी वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण वाहनों में टक्कर हुई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया जा रहा है।

विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हो रहे सबसे ज्यादा हादसे 
एक्सप्रेस-वे पर सबसे अधिक सड़क दुर्घटना हो रही है। पिछले दस दिन में पांच से अधिक हादसे हो चुके हैं। 13 दिसंबर को दो ट्रकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों में आग लगने के कारण चालक जिंदा जल गया। इसके बाद भी हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे पर कोई प्रबंधक नहीं किए गए। ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर ही खड़े रहते है। जिस कारण हादसे हो रहे है। 

सड़क हादसों में हो चुकी हैं 119 की मौत 
जिले में ग्यारह माह में विभिन्न स्थानों पर 239 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। सड़क हादसों में 119 लोगों की मौत हुई है। 217 लोग घायल हो गए। यातायात पुलिस ने 20 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इनके सबसे ज्यादा मौत बाइक सवारों की हुई। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed