फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Locked the mosque gate, and tension between two sides

दबंगों ने मस्जिद के गेट पर लगाया ताला, आमने-सामने आए दो पक्षों के लोग, तनाव

Tue, 21 Aug 2018 09:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 21 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, Locked the mosque gate, and tension between two sides
मस्जिद के गेट पर ताला लगाया - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम समाज के लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कुछ दबंग लोगों ने मस्जिद के गेट पर ताला लगा दिया है, उसे खुलवाया जाए। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। मामला यूपी के बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


तहसील में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उनकी मस्जिद टांडा रोड पर मरकजी के नाम से है। इस मस्जिद के दो गेट हैं, जिसमें कुछ लोग नमाज पढ़ने जाते हैं, दूसरा गेट मस्जिद के पीछे गली में लगा है। मस्जिद के निर्माण से ही गांव के ही बिरादरी के कुछ लोगों ने मस्जिद के पीछे ताला लगाकर बंद कर दिया है, जिससे नमाजियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, यदि गेट खोलने को कहते हैं तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी। ये लोग त्यौहार के अवसर पर भी अशांति फैलाना चाहते हैं। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर ताला खुलवाए जाने की मांग की। इस मौके पर गुलबहार, अजगर, अलीहसन, इकबाल, गुलजार, गुलाब, दिलशाद, शकील, अनीस, रफीक आद शिामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के लोग बिल्लू के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस मस्जिद का गेट टांडा रोड पर स्थित है, लेकिन मस्जिद के पीछे दरवाजा अवैध रूप से लगाया गया है, जिसे लेकर शांति भंग की आशंका है। मौके पर अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई कराई जाए। इस अवसर पर याकूब, जरीन, अनीस, एजाज, फुरकान, इनाम, फरमान, अहमद, यूसुफ आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बा छपरौली में मस्जिद के पिछले दरवाजे को लेकर चल रहे विवाद में दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है। मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने ने कहा मस्जिद का मैन गेट खुला हुआ है। पीछे का गेट इमाम के कमरे की तरफ खुलता है, इसलिए उसे बंद किया। एएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
  
ग्रामीणों ने बताया कि छपरौली कस्बे में टांडा रोड पर मरकजी मस्जिद है। मस्जिद  के पश्चिम में इमाम के रहने के लिए कमरा है। मस्जिद में औरतें नहीं जाती। इसी कारण इमाम की पत्नी के लिए आने जाने के लिए दरवाजा पश्चिमी में लगा रखा है। अब इमाम का परिवार मस्जिद में नहीं करता है। इस कारण पीछे का दरवाजा बंद किया। इस गेट को खोलने का अधिकार इमाम को है। कुछ लोग पीछे के गेट के ताले को एक बार तोड़ चुके हैं। दोबारा तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक साल से इमाम के मकान का भी निर्माण रुकवा रखा है। इस दरवाजे को खोलने से मस्जिद में चोरी, नमाज पढ़ने वालों को परेशान एवं इमाम के परिवार को भी परेशानी होगी।  व्हाट्स एप पर भी अवैध हथियारों के साथ फोटो भेजकर उन्हें भयभीत कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में यूसुफ, याकूब, फरमान, कामिल, हुसैन अहमद, अनीस, जरीन, असगर, इनाम, वाजिद, अहमद, दीन मोहम्मद, जादेव, जुबैर आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed