फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Fire in the house due to short circuit, goods worth lakhs destroyed

बागपत : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मचा हड़कंप, लाखों का सामान हुआ स्वाहा

Sun, 27 Mar 2022 01:30 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 PM IST
सार

बागपत में एक मकान में रविवार सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Baghpat: Fire in the house due to short circuit, goods worth lakhs destroyed
meerut news - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुरियान मोहल्ले में एक शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। देखते देखते आग घर के अधिकांश भाग में भी फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रालोद नेता जमीरउद्दीन अब्बासी का बेटा कल्लू पुत्र मीरा अब्बासी नगर के पूरियान मोहल्ले में रहता है। वह पुराने फर्नीचर, कूलर, फ्रीज, पंखें व अन्य सामान को दिल्ली से लाकर बेचने का कार्य करता है। कल्लू की नगर  नेहरू रोड पर दुकान भी है जबकि काफी सामान उसने घर पर भी रखा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मर्डर का खौफनाक सीन: सामने आई राशन डीलर की हत्या की ये बड़ी वजह, वारदात से गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह पूरा परिवार तैयार होकर किसी कार्यक्रम में जाने के लिए घर को लॉक करके निकला था। तभी पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर से आग की लपटें और धुंआ निकल रहा है। सूचना पर कल्लू व उसका पूरा परिवार बीच रास्ते से ही वापस लौट आए। तब तक इसकी सूचना पड़ोसियों ने दमकल विभाग को भी दी।

दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घर में लगी आग को घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया।

आग से घर में रखा फर्नीचर कपड़े, बर्तन, राशन, पंखे व दुकान का सामान भी जलकर राख हो चुका था। हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि इस आग से तकरीबन ढाई से तीन लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed