फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in Bijnor : Ration dealer has murdered in an old rivalry in village

मर्डर का खौफनाक सीन: सामने आई राशन डीलर की हत्या की ये बड़ी वजह, वारदात से गांव में दहशत

Sat, 26 Mar 2022 09:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Mar 2022 09:59 PM IST
सार

पुरानी रंजिश में राशन डीलर की हत्या कर दी गई। हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Murder in Bijnor : Ration dealer has murdered in an old rivalry in village
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्वाहेड़ी गांव में शनिवार को राशन डीलर देवेंद्र सिंह (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल उनके बेटे मोहित और अतुल को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों के बीच राशन के कोटे और पंचायत चुनाव को लेकर दो साल से रंजिश चली आ रही है। ताजा विवाद शनिवार को मिट्टी समतल करने वाले मात्र दो हजार रुपये कीमत के महड़ा (पाटा) को लेकर हुआ।

विज्ञापन


घटना के वक्त गांव का दीपू ब्रजेश कबीर के खेत में महड़ा लगा रहा था। इस दौरान राशन डीलर देवेंद्र वहां पहुंचे और बताया कि जिस महड़ा से मिट्टी समतल की जा रही है, वह उसका है, जो चार माह पहले चोरी हो गया था। दीपू ने बताया कि वह महड़ा पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर से लेकर आया है और उसके बेटे विपुल को खेत पर बुला लिया। इसी पर देवेंद्र और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने अपने घरवालों को बुला लिया और इनमें मारपीट होने लगी और गोलियां चल गईं। मोहित और अतुल धारदार हथियार के वार से घायल हुए हैं। मोहित सेना में है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


राशन की दुकान को लेकर शुरू हुई थी रंजिश
स्वाहेड़ी में हुए हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह स्वाहेड़ी बुजुर्ग में राशन की दुकान चलाता है। लगभग डेढ़-दो वर्ष पूर्व राशन की दुकान को लेकर रामबहादुर व देवेंद्र में कहासुनी भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह व राम बहादुर के आपस में अच्छे संबंध थे, दोनों एक साथ उठते-बैठते थे। पूर्व प्रधान रामबहादुर ने प्रधान बनने के बाद देवेंद्र सिंह को राशन की दुकान दिला दी थी। प्रधान पद का कार्यकाल समाप्त होने से लगभग दो वर्ष पूर्व प्रधान राम बहादुर ने उसकी दुकान को निरस्त कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर आपस में बोलचाल बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि राम बहादुर ने कई बार ग्रामीणों को एकत्र कर राशन डीलर की शिकायत अधिकारियों से भी कराई थी। वह राम बहादुर राशन की दुकान अपने नाम कराना चाहता था।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

पूर्व प्रधान रामबहादुर सिंह, उसके तीन बेटे और एक पौते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। आज यह विवाद महड़ा को लेकर हुआ, जिसके चलते मामला हत्या तक पहुंच गया। - डॉक्टर धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed