फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat crime young men did sexual assault on woman

शादी का झांसा देकर लूटता रहा महिला की आबरू, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Oct 2018 10:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 01 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Baghpat crime young men did sexual assault on woman
rape

यूपी के एक गांव में शादी का झांसा देकर महिला का छह माह तक यौन शोषण किया। साथ ही महिला से पांच लाख रुपये भी हड़प लिए। डेढ़ माह पहले महिला ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना यूपी के बागपत जिले की है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। उसका पति शराब पीने का आदी है। वह गांव में मकान किराये पर लेकर रहती है और पास में ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है। दो साल पहले उसकी मुलाकात गांव के ही भूरा पुत्र रहीसू से हुई। दोनों में नजदीकी बढ़ने लगी। भूरा ने महिला से पति को तलाक देकर शादी करने को कहा। महिला उससे शादी करने को राजी हो गई। भूरा ने उसके साथ छह माह तक अनैतिक संबंध बनाए। इसी बीच भूरा ने विश्वास में लेकर महिला से मजदूरी कर जोड़े गए पांच लाख रुपये ले लिए। महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके रुपये भी नहीं लौटाए।

विज्ञापन

इसके बाद 17 अगस्त को महिला युवक के घर पहुंच गई और परिजनों से सच्चाई बताई। परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे मारने की धमकी देकर भगाया। महिला ने उसी समय कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने न्यायालय में रिट दायर की। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भूरा, आशू, इरशाद, दिल्ला और सन्नी पुत्र रहीसू, शकील व इलमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed