फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: brick-field owener body found hanging from tree police investigation starts

बागपत: पेड़ से लटका मिला भट्टा मालिक का शव, इलाके में मची सनसनी

Sun, 23 Sep 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 23 Sep 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: brick-field owener body found hanging from tree police investigation starts
भट्टा मालिक आनंद का फाइल फोटो बाएं व पेड़ से लटका शव - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के बागपत की है। जहां एक भट्टा मालिक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानें पूरा मामला
विज्ञापन


 

नैथला गांव के नजदीक एक ट्यूबवैल पर भट्टा मालिक आनंद का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह के समय ग्रामीण जब अपने खेत पर गए तो वहां पेड पर लटके शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
 
बताया जा रहा है कि आनंद का नैथला में भट्टा है और वह अपने परिवार के साथ सोनीपत में रहते हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वहीं शव के पास शराब की बोतल व कुछ ही दूरी पर बाइक मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: brick-field owener body found hanging from tree police investigation starts
मौके से मिली बाइक व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आनंद की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है जिसके बाद इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed