{"_id":"5efe2ce08ebc3e42ed43da8f","slug":"baghpat-bloody-struggle-on-two-sides-due-to-minor-issue-ten-injured-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संर्घष, पथराव में दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संर्घष, पथराव में दस घायल
Fri, 03 Jul 2020 12:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में थाना क्षेत्र के दोज्जा गांव में गुरुवार की रात तरबूज खरीदने को लेकर दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंटे चले और पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दोज्जा में मेराज पुत्र शहाबुद्दीन तरबूज बेच रहा था। इसी दौरान ताहिर पक्ष के एक युवक की उसके साथ तरबूज खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नई-नवेली दुल्हन ने बंद कमरे में किया कुछ ऐसा, दरवाजा खुलते ही उड़े परिजनों के होश, दर्दनाक है पूरी कहानी
विज्ञापन
संघर्ष में एक पक्ष से मुनीजा पत्नी ताहिर, आमना पत्नी शाकिर, आरिफ पुत्र इरशाद, शाकिर पुत्र साबिर, इकराम पुत्र असगर और दूसरे पक्ष से सराजुद्दीन व मेराज पुत्रगण शहाबुद्दीन, तालिब पुत्र यामीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थिति पर काबू कर सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिरसलगढ़ में युवकों में चले चाकू, दो घायल
सिरसलगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की शाम युवक खेल रहे थे। इसी दौरान आर्यन उज्ज्वल और गौरव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गौरव ने आर्यन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें गौरव भी घायल हुआ है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।