{"_id":"5d99a8e48ebc3e93c418bc2a","slug":"bag-bomb-reported-at-meerut-city-station-crime-branch-started-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के सिटी स्टेशन पर बैग में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, दौड़े अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के सिटी स्टेशन पर बैग में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, दौड़े अफसर
Sun, 06 Oct 2019 02:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सिटी स्टेशन पर रविवार दोपहर एक बैग में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी अधिकारी खोजी दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
बताया गया कि यहां किसी व्यक्ति द्वारा सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को एक बैग में बम होने की सूचना दी गई। जिसके बाद जीआरपी के आला अफसरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: शादी के 34 साल बाद पाकिस्तानी मूल की महिला को भारत में मिली ऐसी खुशी, छलक उठे आंसू
विज्ञापन
वहीं जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय साहनी ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को सिटी स्टेशन के लिए भेजा। टीमें गहनता से चेकिंग में जुटी हुई हैं। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और एएसपी कैंट भी सिटी स्टेशन पहुंचे हैं।