{"_id":"58374cc94f1c1b2c2513d259","slug":"badminon-me-chatro-ne-dhikhaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में छात्रों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में छात्रों ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति निकेतन विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सीबीएसई नोर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ सीबीएसई के चेयरमैन आरके चतुर्वेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि कुसुम जैन, निदेशक विशाल जैन, प्रिंसिपल विभा गुप्ता रहीं। स्कूल के छात्रो ने मार्च पास्ट किया। गणेश वंदना व स्वागत गीत भी किया। वहीं स्कूल के बैंड स्टारडस्ट ने गीतों की प्रस्तुति दी।
सीबीएसई चेयरमैन ने सीबीएसई के डिप्टी डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव को सर्विस करते हुए मैच खेलकर शुभारंभ किया। चैंपियनशिप में प्रदेश के 13 जिले, उत्तराखंड के 15 जिलों से आए लगभग 120 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन ब्वॉयज के अंडर 14, 17 व 19 वर्ग के मुकाबले हुए। लड़कियों के मुकाबले शुक्रवार को होंगे। अंडर 14 बालक वर्ग में कंट्री वर्ल्ड स्कूल बागेश्वर ने सरिता देवी स्कूल शामली को 2- 0 से हराया। दूसरे मैच में लोटस वैली नोएडा ने 2-0 से मॉर्डन इरा बिजनौर को हराया। अंडर 17 में शांति निकेतन विद्यापीठ ने 2-0 से अल्पाईन स्कूल बागपत को हराया। रॉयल पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर ने 2-0 से एमआरएम स्कूल गाजियाबाद को हराया। अंडर 19 बालक वर्ग में एमपीएस मेरठ ने रमज्ञा नोएडा को 2-0 से हराया और डीडी गोयनका गाजियाबाद ने 2-0 से दून वैली स्कूल देवबंद को हराया। इस अवसर पर सीबीएसई निरीक्षक डॉ. मेजर मनोज गौड़, मनोज श्रीवास्तव सीबीएसई डिप्टी डायरेक्टर एग्जाम, नेहा शर्मा, राहुल केसरवानी, चीफ रेफरी दिलीप सान्याल, स्पोर्ट्स प्रभारी अरविंद शेरवालिया, नीना पांडे आदि मौजूद रहीं।
खिलाड़ियों से बातचीत
स्कूल की टीम से खेलने में एक अलग पहचान बनती है। जब टीम जीतती है तो स्कूल का नाम होता है। इस तरह की चैंपियनशिप बहुत अच्छी है। दिवित, 10वीं, एपीजे नोएडा
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से कराई जा रही इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। यह अलग-अलग प्लयेर्स के साथ प्रैक्टिस करने का मौका है। आर्यवीर 11वीं, एसएनवीपी
बैडमिंटन मुझे शुरू से ही पसंद रहा है। मैंने दूसरे स्कूलों में जाकर मैच खेले हैं। इस चैंपियनशिप के लिए काफी प्रैक्टिस की है। तानिया 9वीं , एसएनवीपी
हमें इस चैंपियनशिप के बारे में पहले बताया गया था। जिसके लिए हमने प्रैक्टिस की है और अलग-अलग स्कूलों से आए प्लेयर्स के साथ खेलने का अलग अनुभव होता है। सिधिक , 8वीं डीपीएस
यहां हमें उत्तराखंड के स्कूलों से आए खिलाड़ियों के साथ भी खेलने का मौका मिलेगा। अलग अलग खिलाड़ियों के साथ खेलने का अपना अनुभव होता है। शताक्षी अग्रवाल, 8वीं डीपीएस
बैडमिंटन भी सभी खेलों से अलग है। पीवी सिंधू मेरी बेस्ट हैं और मार्ग दर्शिका भी हैं। मैंने इसके लिए प्रैक्टिस भी कर रही हूं। स्मृति गोयल , 8वीं कुठारी इंटरनेशन स्कूल, नोएडा
मेरा मैच अंडर 14 में होना है। प्रैक्टिस बहुत की है। दूसरे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। जिसमें मुझे अच्छी चीजें सीखने को भी मिलेंगी। विवेक 7वीं, आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ