फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash was chasing scooty from the filthy dump at night, brave Daughters Lessons Learned

इन बहादुर बेटियों ने सिखाया सबक, थाने में खुद की पूछताछ, पुलिस को भी हड़काया

Thu, 20 Apr 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 20 Apr 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Badmash was chasing scooty from the filthy dump at night, brave Daughters Lessons Learned
थाने में तहरीर लिखती पीड़ित युवती

पॉश साकेत इलाके में बुधवार रात दो बहादुर बेटियां बदमाशों से भिड़ गईं। एक बदमाश को दोनों ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश भाग गए। बदमाशों के इरादे ठीक नहीं थे, वह लूटपाट या फिर उनको अगवा कर ले जाना चाहते थे। छीनाझपटी में दोनों चोटिल भी हो गईं। पुलिस ने बदमाश को साथ लेकर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र के न्यू सर्वोदय कॉलोनी एक युवती स्कूटी से अपनी सहेली को छोड़ने मोहनपुरी जा रही थी। रात करीब 10:30 बजे साकेत पेट्रोल पंप के पास से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया। तभी एक अंधेरी जगह पर बदमाशों ने स्कूटी पर पीछे बैठी युवती की चेन लूटने की कोशिश की। दोनों युवतियां कुछ समझ पातीं कि बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरने पर भी दोनों ने घबराने के बजाय बहादुरी से बदमाशों से लोहा लेते हुए शोर मचा दिया। इससे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। खींचतान में दोनों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। भीड़ लग गई। सूचना पर सिविल लाइन थाने के एसएसआई ओमवीर गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

कुछ हो जाता तो कौन होता जिम्मेदार

Badmash was chasing scooty from the filthy dump at night, brave Daughters Lessons Learned
युवती से छेड़छाड़

आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस के पास सिफारिशें भी पहुंचनी शुरू हो गई थी। पुलिस भी मामले को निपटाने के मूड में थी। लेकिन दोनों ने गुस्से में चिल्लाकर पूछा कि अगर हमारे साथ कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। अगर हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पुलिस अफसरों से शिकायत करेंगी। हंगामे के बाद एक युवती ने आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और बदसलूकी करने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसएसआई ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बेटियों को गले और पीठ पर चोट आई है, उनका मेडिकल कराया जाएगा। 

थाने में खुद की पूछताछ 
वारदात की जानकारी लगते ही एक युवती का पति और दूसरी के परिजन भी सिविल लाइन थाने पहुंच गए। युवती ने अपने पति और पुलिस के सामने ही आरोपी से थाने में खुद पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम राजा निवासी मोहनपुरी बताया। जबकि अपने तीनों साथियों का नाम नहीं बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed