फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash stolen from a car in meerut by saying aapki car se oil ikal rja a hai

मेरठ : आपकी कार से तेल निकल रहा है..., बोलकर इंजीनियर का बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश

Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
सार

पुलिस ने लुटेरों की काफी तलाश की, मगर वे नहीं मिल सके। बाद में परतापुर थाने में तहरीर दी गई।

विज्ञापन
badmash stolen from a car in meerut by  saying aapki car se oil ikal rja a hai
badmash, up crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के  परतापुर क्षेत्र में ठक ठक गिरोह काफी दिन से सक्रिय है। मंगलवार दोपहर मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित सोलाना गांव के पीछे गिरोह के सदस्यों ने कार से तेल निकलना बताकर इंजीनियर का बैग उड़ा दिया। इसमें एक लैपटाप, कुछ जरूरी कागजात के अलावा 10 हजार रुपये रखे थे। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने लुटेरों की काफी तलाश की, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में एक प्राईवेट कंपनी में सीनियर इंजीनियर अवधेश कुमार मंगलवार दोपहर बाद कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित सोलाना गांव के पीछे पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


कार रुकी तो इंजीनियर चालक ने कार का शीशा उतारकर पूछा तो युवकों ने कहा कि आपकी कार से तेल निकल रहा है। चालक ने जैसे ही नीचे उतर कर देखा तो इतनी ही देर में दूसरे युवक ने कार में हाथ डालकर गाड़ी में रखे बैग को उठा लिया। फिर दोनों बाइक पर बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर अवधेश कुमार ने एक्सप्रेसवे पर लिखे हाईवे पुलिस और कंट्रोल रूम नंबर पर डायल किया। कुछ ही देर में हाईवे से गुजर रही पुलिस जिप्सी पहुंची तो पीडित इंजीनियर ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लुटेरों की काफी तलाश की, मगर वे नहीं मिल सके। बाद में परतापुर थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed