फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash shot dead farmer in Baghpat District, another injured

बागपत: दो किसानों पर अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियों, एक की मौत दूसरा घायल

Sun, 26 May 2019 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Badmash shot dead farmer in Baghpat District, another injured
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रविवार सुबह दो अलग अलग घटनाओं में दो किसानों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, इसमें हेवा निवासी अजीत पुत्र इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कूडी गांव निवासी जय वीर पुत्र फेरू गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पहली घटना हेवा गांव की है। परिजनों ने बताया की अजीत पुत्र इंद्रपाल जिसकी करीब 40 साल उम्र थी। वह शनिवार देर रात खेत पर फसल की रखवाली के लिए जा रहा था।  रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर से सटाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रधान के पति रविंद्र ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी उषा ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक किसान की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री निशा की शादी हो गई है। छोटी पुत्री गुड्डन और पुत्र विक्की हैं। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। इंस्पेक्टर छपरौली बच्चन सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों को तलाश करने में पुलिस जुट गई है । 

एक अन्य घटना कूडी गांव की है। यहां 60 वर्षीय जयवीर पुत्र फेरू रविवार सवेरे करीब पांच बजे अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसको गोली मार दी जो उसके पैर में लगी। किसान ने 108 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल किसान को छपरौली सीएचसी पर ले कर गई।  सीएससी पर सर्जन उपलब्ध न होने के कारण घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed