{"_id":"5bbc9613867a5528665098f4","slug":"badmash-make-the-woman-hostage-in-meerut-police-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला को बनाया बंधक, पुलिस पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला को बनाया बंधक, पुलिस पर की फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 09 Oct 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। महिला ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले। वहीं आस- पास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद बदमाश फिर किसी दूसरे के घर में घुस गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना थाना लिसाड़ी गेट के फतेउल्लापुर गांव की है। जहां छह बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला को एक कमरे में तमंचे के बल पर बंधक बनाया हुआ है। कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
पुलिस का कहना है कि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/