{"_id":"5d8b21ec8ebc3e93b85d1c45","slug":"badmash-injured-in-an-police-encounter-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से घायल, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से घायल, दो फरार
Wed, 25 Sep 2019 01:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में बुधवार को पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि उनके दो साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फरार बदमाशों की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग की जा रही है।
विज्ञापन
सरूरपुर थानाक्षेत्र में आज सुबह पुलिस को गोकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश जंगल की और भागे। यहां खिवाई मेरठ बड़ौत मार्ग पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसी दौरा जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं उनके दो साथी हथियार लहराते हुए जंगल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा। वहीं एसपी देहात समेत कई पुलिस अधिकारी मुठभेड़ स्थल का दौरा करने के बाद अस्पताल पहुंचे जहां बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।