यूपी: मेरठ में एटीएम में घुसे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल
यूपी के मेरठ में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। लिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक एटीएम में बदमाश घुसा हुआ था। एटीएम के मुंबई से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरे के जरिए मुंबई से एसओ गंगानगर के मोबाइल पर मुंबई से एटीएम में बदमाश के घुसे होने की सूचना मिली।
सूचना पर गंगानगर एसओ रवि चंद्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को तमंचे समेत दबोच लिया और उसके जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
मुठभेड़ की सूचना पर भावनपुर और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसपी देहात अविनाश पांडेय ने भी मुठभेड़स्थल का दौरा कर अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम प्रवीण निवासी छूछाई किठौर बताया है। पुलिस बदमाश से पूछताछ करने में जुटी है।