{"_id":"623a36b61cb1413e4967a2dc","slug":"badget-for-nauchandi-mela-meerut-news-mrt5814270160","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख रुपये का बजट शासन से मिला, आज शुरू होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लाख रुपये का बजट शासन से मिला, आज शुरू होगी सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी मेले के लिए मिला बजट, आज शुरू होगी सफाई
मेरठ। नौचंदी मेले के लिए शासन से 30 लाख रुपये बजट मिलने की अनुमति मिल गई है। अब मेले की तैयारियों के लिए जिला पंचायत कार्य शुरू करेगा। हालांकि, चुनाव आयोग की आपत्ति लगने के कारण अभी तक टेंडर नहीं निकाला गया है। एमएलसी चुनाव के कारण जिले में आचार संहिता लगी हुई है। जिला पंचायत ने चुनाव आयोग से नौचंदी मेला लगाने की अनुमति मांगी है। जिससे दो वर्ष बाद जिले में नौचंदी मेला लगाया जा सके।
नौचंदी मेला स्थल पर सिविल कार्य के लिए शासन से 68 लाख रुपये की मांग की गई थी। जिससे वहां सड़क निर्माण, पटेल मंडप मरम्मत सहित अन्य व्यवस्था को किया जा सके। इसके लिए पहले टेंडर प्रक्रिया निकाली जानी है। नौचंदी मेला स्थल पर साफ-सफाई के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक साफ-सफाई शुरू नहीं हुई है। मंगलवार को फिर नगर निगम ने साफ-सफाई शुरू कराने का दावा किया है। भैंसों के तबेले को मेला स्थल से हटाने के लिए भी पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। जिससे मेला स्थल पर तैयारियों को शुरू किया जा सके।
27 को प्रस्तावित है उद्घाटन
नौचंदी मेले का उद्घाटन 27 मार्च को प्रस्तावित है। होली के अगले रविवार को उद्घाटन की परंपरा है। इसके लिए चंडी देवी मंदिर परिसर में तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।