{"_id":"5feb8d6c8ebc3e08be4c853c","slug":"backed-students-get-a-chance-to-enter-pg-city-news-mrt518035217","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक वाले छात्र-छात्राओं को पीजी में प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक वाले छात्र-छात्राओं को पीजी में प्रवेश का मौका
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों में ऐसे छात्र-छात्राओं को विवि ने एडमिशन का मौका दे दिया है, जिन्होंने वर्ष-सेमेस्टर की फाइनल ईयर की परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है, लेकिन उनकी एक वर्ष या सेमेस्टर में बैक है। ऐसे छात्र-छात्राओं की बैक की परीक्षा नहीं होने से रिजल्ट अपूर्ण है। इसको लेकर मंगलवार को विवि में प्रवेश उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे कुछ छात्र-छात्राएं अपने अंकों के आधार पर पीजी कोर्सों की वरीयता सूची में आ गए हैं, लेकिन परीक्षाफल अपूर्ण होने के कारण उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है। विवि ने इन छात्रों के हित में निर्णय लेते हुए तय किया है कि ऐसे छात्र-छात्राओं को इस शर्त पर प्रवेश दे दिया जाए कि जिस पाठ्यक्रम में वे प्रवेश लेना चाहते हैं, उसकी न्यूनतम अर्हता रखते हैं। उक्त पाठ्यक्रम की परीक्षा में शामिल होने से पूर्व उन्हें अपने स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम की पूर्ण अंकतालिका को संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा।
परीक्षाएं 12 जनवरी से
सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस-एमडी-एमएस की परीक्षाएं 12 जनवरी से होंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।