फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Babita Phogat's convoy attacked in Meerut's Dabathuva village

मेरठ के दबथुवा गांव में बबीता फोगाट के काफिले पर हमला

Sun, 06 Feb 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Babita Phogat's convoy attacked in Meerut's Dabathuva village
मेरठ के दबथुवा गांव में बबीता फोगाट के काफिले पर हमला
विज्ञापन

सरधना/ मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा गांव में शनिवार की दोपहर भाजपा की स्टार प्रचारक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट के काफिले पर हमला हो गया। बबीता फोगाट के साथ भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल की पत्नी सिंपल सिंह भी थीं। आरोप है कि इसी दौरान रालोद समर्थक लाठी- डंडे लेकर उनके सामने आए और नारेबाजी करने लगे और कार्यकताओं पर हमला भी हुआ। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
घटना के बाद सरधना थाने पहुंचीं बबीता फोगाट ने सीओ आरपी शाही से मिलकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता अनिल चौधरी ने बताया कि जब बबीता फोगाट भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी के घर पहुंचीं तो सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की। अनिल चौधरी ने बताया कि सतेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सचिन पंघाल, रौनक चौधरी व भूरा सहित कई महिलाओं को चोट आई। सतेन्द्र ने आठ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनता वोट से लेगी बदला: बबीता
बबीता फोगाट ने कहा कि वह कांटों में ही कमल खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी बेटी के काफिले पर इस तरह का हमला शर्मनाक है। बहन-बेटियों को इसका जवाब मतदान के दिन ईवीएम पर देना होगा। बबीता ने कहा कि चौधरी अजित सिंह भी सपाइयों के इस आचरण पर टिप्पणी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज कर करेंगे कार्रवाई
दबथुवा में जनसंपर्क के दौरान हुआ हमले के मामले में तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
आरपी शाही, सीओ सरधना।
भाजपा वाले बिगाड़ रहे माहौल, निर्दोष युवाओं पर करा रहे झूठे मुकदमे
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन से गांवों में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है। भाजपा वाले गांव में जाकर किसानों के साथ बेअदबी कर रहे हैं। दबथुआ के युवा गठबंधन का झंडा लेकर खड़े हुए थे तो भाजपा नेता ने उनकी वीडियो बनाई शुरू कर दी थी। इसका युवाओं ने विरोध किया था। भाजपा इस मामले को तूल दे रही है और युवाओं को झूठे हमले का नाम लेकर फंसाने का काम कर रही है। रालोद भाईचारें को खराब नहीं होने देगा। प्रशासन से भी अपील है कि वे निष्पक्ष जांच करके ही कोई कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed