फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baba Tikait's birthday was celebrated with a yagya.

Meerut News: यज्ञ करके मनाया गया बाबा टिकैत का जन्मदिन

Mon, 06 Oct 2025 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Baba Tikait's birthday was celebrated with a yagya.
सरधना। तहसील परिसर में भाकियू अराजनैतिक ने बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती पर यज्ञ कर श
सरधना। तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी एकत्रित हुए और किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती यज्ञ के आयोजन के साथ धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता गांव भगवानपुर के अध्यक्ष राजू चौधरी और संचालन अमित चौधरी छबड़िया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद विधिवत यज्ञ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बाबा टिकैत के जीवन संघर्ष, किसानों के हितों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक आंदोलनों और साहसिक नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही, उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प भी दोहराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कालू प्रधान, कुश चौधरी, छोटू, अभिलाष हुड्डा, नीरज राठी, कपिल पुनिया, भोला चौधरी, जुलकर नैन, विशु मलिक, अंकित प्रधान, विकुल चौधरी, पवन, अजय प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed