फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baba Mohan Ram temple priest beat up and looted donations and other items

बाबा मोहन राम मंदिर के पुजारी से मारपीट कर दानपात्र व अन्य सामान लूटा

Wed, 03 Feb 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Baba Mohan Ram temple priest beat up and looted donations and other items
बाबा मोहन राम मंदिर के पुजारी से मारपीट कर दानपात्र व अन्य सामान लूटा
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव में बदमाश ने बाबा मोहन राम के मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट कर दानपात्र व अन्य सामान लूट लिया। बदमाश कुछ सामान खेत में छोड़कर फरार हो गए। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पूर्वी छोर पर स्थित बाबा मोहन राम मंदिर के बाबा गणेश दास लगभग तीन महीने से पास ही आश्रम में रह रहे हैं। सोमवार रात करीब साढे़ 11 बजे तीन चोरों ने पुजारी के साथ मारपीट करते हुए गल्ले की चाबी छीन ली और दानपात्र की नकदी, पुजारी के पास से पांच हजार रुपये व गैस सिलिंडर लूट लिया। मारपीट किए जाने पर पुजारी ने शोर मचाया, जिसे सुनकर नजदीक ही खेत में पानी लगा रहे एक किसान ने एक बदमाश को पकड़ लिया। हालांकि बदमाश उसके चंगुल से छूट कर भाग निकला। पुजारी व किसान ने बदमाश की पहचान भुरू पुत्र सोहराब के रूप में की। आरोपी का पीछा करने पर गैस सिलिंडर व बिजली के खंभे से उतारी हुई पत्ती ईंख के खेत में मिल गई। सुबह होने पर मंदिर में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed