फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baarish ka

बारिश से मकान की दीवार गिरी, हंगामा

Sat, 30 Jul 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 30 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
baarish ka
बारिश के कारण घर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
 बारिश से शुक्रवार को छह माह पहले बना भोला रोड नाला टूटने से कई मकानों में पानी भर गया। वहीं मकान के बराबर में खाली प्लाट में पानी भरने से मकान की दीवार गिर गई। इससे एक व्यक्ति मलबे में दब गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला। गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र के भोला रोड पर बना नाला शुक्रवार सुबह टूट गया। नाले का पानी पास की शिवकुंज कालोनी में रहने वाले उमेश बंसल, अमरदीप, सुरेंद्र कुमार और कमलेश के मकान में भर गया। उनका नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं मोक्षपुरी में बारिश से धर्म सिंह के मकान की दीवार गिर गई। जिससे पूरा परिवार बाल बाल बचा। सपा प्रत्याशी परविंद्र ईशु मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बताया कि मोहल्ले में जल निकासी के इंतजाम नहीं है। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी नहीं सुनते। सपा प्रत्याशी ने नगर निगम में बात कर निकासी के लिए टीम भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दोपहर में दिनेश विहार में बस्ती में पानी भरने से कृपाल सिंह के मकान के चौक की दीवार गिर गई। वह दीवार के मलबे में दब गया। आसपास के लोगों ने उसे निकाला। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। भाजपा नेता विनीत शारदा बस्ती में पहुंचे। शारदा ने इस संबंध में नगर निगम अफसरों से बात करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed