फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baadsha ke raaj me

बादशाह के राज में बढ़ा गोमांस निर्यात : आजम

Tue, 28 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
baadsha ke raaj me
फाइल फोटो आजम खां - फोटो : अमर उजाला
उप्र के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जबसे बादशाह सत्ता में आए हैं, तब से गोमांस का निर्यात ढाई प्रतिशत बढ़ गया है। भाजपा की प्रयोगशाला में तैयार किया गया दंगे का फार्मूला कैराना में चल नहीं पाया। अब वह इसे दूसरे प्रदेशों में चलाने की कोशिश करे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजम खां ने कहा कि दिल्ली के सितारा होटलों में बीफ का मीट खुलेआम परोसा जा रहा है, लेकिन बादशाह की दोस्ती बराक से है। तो वह उसे कैसे रोक सकते हैं।\
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी प्रकरण की तरफ इशारा करते हुए बोले कि जैसे लखनऊ में गलती हुई, हमने तुरंत सुधार ली। हम तो गलती सुधारने को तैयार रहते हैं। भोला झाल पर जिस मेरठ पेयजल योजना का लोकार्पण किया है, वह आठ लाख लोगों को रोज शुद्ध पेयजल देगी। जबकि गंगा प्रदूषित है। गंगा की सफाई के लिए चार साल से केंद्र को पत्र लिख रहे हैं पर कुछ नहीं हुआ। उमा भारती हवा में गंगा साफ कर रही हैं। मोदी पर फिर निशाना साधा। बोले कि बादशाह ने तीन वायदे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20-20 लाख रुपये लोगों के खाते में पहुंचेंगे, दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार दिया जाएगा, 24 घंटे बिजली देंगे। पर बाद में इसे मजाक बताकर देश की जनता को ठग लिया। हां, दो काम जरूर सिखाए। एक सेल्फी लेना और दूसरा झाडू़ बांटना।
आजम खां ने मेरठ के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सावधान रहना। आपका जिला भी मुजफ्फरनगर से सटा है। न जाने किस पर आरोप लगा दिए जाएं। मुजफ्फरनगर दंगे में हमारी कोई भूूमिका नहीं थी, पर हमारा नाम उछाला गया। नेशनल एजेंसियां यदि हमारा गुनाह तलाश नहीं कर पाईं, तो इंटरनेशनल जांच एजेंसियों से जांच कराओ। अगर हमारा गुनाह सामने आ गया, तो कुतुब मीनार से फांसी पर लटका देना, नहीं तो बादशाह इस्तीफा दे दें।
बोले कि महंगाई के जिन मुद्दों पर भाजपाई पार्लियामेंट में हंगामा करते थे, अब उन पर चुप हैं। देश को महंगाई में झोंका जा रहा है। उन्होंने दिल्ली की सरकार की तरफ इशारा किया कि चुने हुए लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है। यही दिल्ली के साथ उत्तराखंड में किया, पर उत्तराखंड में तो अदालत के फैसले से मुंह की खानी पड़ी।
आजम ने कहा कि बादशाह ने नोएडा में कुल लागत और 20 प्रतिशत सूद पर अडानी के कारखाने की रिक्शा बांटी, पर प्रदेश सरकार छूट पर रिक्शा दे रही है। वह गरीबों की क्या सुनेगा, जिसकी बराक से दोस्ती है। किसानों तक को सूखा राहत का आश्वासन देकर मुकर गए, तो प्रदेश सरकार ने राहत दी। हमें कहते हैं पाकिस्तान चले जाओ पर कैसे चले जाएं? हम लोगों के लिए काम जो कर रहे हैं। रामपुर में बड़ा विवि इसका उदाहरण है। \
लखनऊ में एक और स्कूल बना रहे हैं, जिसकी फीस मात्र 20 रुपये होगी। हर वर्ग, हर धर्म के बच्चे पढ़ेेंगे। कहा कि दंगा हर वर्ग को नुकसान पहुंचाता है और दंगा करने वाले की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि योगी आदित्य नाथ की शादी की बात मजाक में कही, तो कहने लगे इसे पागलखाने भेजो। हां या तो मुझे पागल खाने भेजो या देश का पीएम बना दो, सब सुधर जाएगा। पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा।

कहा कि उन्हें पहले यह बात पता नहीं थी। अपने परिवार पर बात आई तो खुलासे करने लगे। साथ ही रालोद से गठबंधन की बात को भी दरकिनार किया। आजम ने यहां 161 लोगाें को ई रिक्शा और 251 लोगों को डूडा के आवासों का आवंटन किया। इस मौके पर एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल, राज्यमंत्री राजपाल सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed