फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BA student dies after month-long fever treatment, third death in a week creates panic in Babri village

Shamli: बुखार ने ली बीए छात्र की जान, एक माह से चल रहा था इलाज, बाबरी में हफ्तेभर में तीसरी मौत से दहशत

Thu, 13 Nov 2025 11:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 13 Nov 2025 11:07 AM IST
सार

बाबरी गांव में बीए अंतिम वर्ष के छात्र आकाश की बुखार से मौत हो गई। वह एक माह से इलाज करा रहा था। एक सप्ताह में तीसरी मौत से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने जांच और शिविर की बात कही है।

विज्ञापन
BA student dies after month-long fever treatment, third death in a week creates panic in Babri village
अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शामली जनपद के बाबरी में बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बाबरी गांव में बीए अंतिम वर्ष के छात्र आकाश (21) की गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले एक माह से लगातार बुखार से पीड़ित था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, आकाश का पहले इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

आकाश के पिता घसीटू, जो परचून का सामान सप्लाई करते हैं, ने बताया कि बेटे की हालत बिगड़ने के बावजूद बीमारी का पता नहीं चल सका।

गांव में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल कार्रवाई और जांच की मांग की है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव के लोग अब बीमारी को लेकर चिंतित हैं।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया 
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन बाबरी में जल्द ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा ताकि बीमारी के फैलाव की जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed