फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Azam Khan targeted PM Modi, said - the country does not run by lying

आजम खान बोले- युवाओं को नौकरियां देने का वादा पूरा करें बादशाह

Sun, 11 Feb 2018 08:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan targeted PM Modi, said - the country does not run by lying
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान - फोटो : अमर उजाला

अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि पकौड़ा बनाना रोजगार नहीं है, बादशाह ने दो करोड़ युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया था। अब तक आठ करोड़ युवाओं को नौकरियां मिल जानी चाहिए थी। सभ्य समाज में जिन मसलों का हल नहीं होता उन पर बैठकर बात होती है। उन्होंने कहा कि हालत तो यह हो गई है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों को जनता की अदालत में आना पड़ा। सारे ज्वलंत मुद्दों को कासगंज ने दबा दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को चकराता रोड स्थित एक नेता के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि जीएसटी, रोजगार और सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा उठाए गए मुद्दों को कासगंज की घटना ने दबा दिया है। सारी बहस समाप्त हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि उन्हें युवाओं को नौकरियां देनी चाहिए। क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इससे ही माहौल खराब हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई 100 नंबर और एंबुलेंस सेवा आज खराब हो गई है। जबकि हमने इस व्यवस्था को विकसित देशों की बराबर चॉक चौबंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा नेता के जहरीले बोल, नहीं सुधरे तो फेंक आऊंगा बंगाल की खाड़ी में


वसीम रिजवी के बयान के बारे में पूछे जाने पर व्यंगात्मक लहजे में उन्होंने कहा कि यह बात पहले कही होती तो माहौल क्यों खराब होता। छात्रों द्वारा परीक्षा छोड़ने के मुद्दे पर पूर्व मंत्री ने कहा कि जब हम रोजगार नहीं दे रहे हैं तो डिग्रियों का कोई मतलब नहीं रह जाता है। भाजपा के एक मंत्री द्वारा शेखुल हिंद मौलाना महमुदुल हसन मेडिकल कॉलेज के नाम बदलने के लिए पत्र लिखे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्री को पत्र लिखने की क्या आवश्यकता है, कैबिनेट फैसला ले सकती है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे इतिहास पुरुष है, उन्होंने दो रोज पहले कहा था कि बंदूक से जवाब दो। धमकी मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैने सुरक्षा नहीं मांगी, क्योंकि मुझे पता है कि मेरे साथ इंसाफ नहीं होना है। इस दौरान सरफराज खान, राजपाल फंदपुरी, फैसल सलमानी, महजबीं खान, शाहनवाज चांद आदि रहे। यह सभी बातें उन्होंने रविवार को सहारनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed