फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The BJP leader poisonous words, this warning was given to Azam Khan

भाजपा नेता के जहरीले बोल, नहीं सुधरे तो फेंक आऊंगा बंगाल की खाड़ी में

Wed, 08 Nov 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ Updated Wed, 08 Nov 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
The BJP leader poisonous words, this warning was given to Azam Khan
भाजपा के नगर अध्यक्ष गजराज राणा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। देवबंद में पूर्व विधायक के विवादित बयान के बाद अब भाजपा के नगर अध्यक्ष गजराज राणा का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व विधायक माविया अली और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोकना चाहते हैं। कहा सपा के नेता उलटे-सीधे बयान देकर लोगों को भड़काने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में गजराज कह रहे कि आजम खान का सहारा लेकर ये नेता देवबंद में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की कर रहे हैं। जिसने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में विवादित बोल बोले। उसे में बता देना चाहता हूं कि या तो वह अपनी भाषा को मर्यादित कर लें नहीं तो उसे उठाकर बंगाल की खाड़ी में फेंक आऊंगा। भाजपा नेता ने कहा कि मैं प्रशासन से भी अपील कर रहा हूं कि उसे उठाकर जेल में डाल दे नहीं तो प्रशासन भी झेलने को तैयार रहे। यहां तक कि उन्होंने कहा, वह अपनी भाषा को सुधार लें नहीं तो उठाकर उसके आका आफिज सईद की गोद में ले जाकर बैठा दूंगा। आजम खान को दी ये वार्निंग...
विज्ञापन


पढ़ें : सपा नेता अतुल प्रधान के विवादित बोल, इंस्पेक्टर के बीच से दो टुकड़े कर देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी मुझे भूले नहीं, उनका इलाज पांच साल बाद किया जाएगा

The BJP leader poisonous words, this warning was given to Azam Khan
पूर्व मंत्री आजम खान

आजम खान के 'अधिकारी मुझे भूले नहीं, उनका इलाज पांच साल बाद किया जाएगा' वाले बयान पर भाजपा नेता कहा कि अधिकारी किसी का गुलाम नहीं होता, वह सरकारी कर्मचारी है और उसके खिलाफ कोई अप्रिय भाषा का इस्तेमाल करें, तो फिलहाल हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अधिकारी को किसी से डरने की जरूरत नहीं। इसके अलावा आजम खान के 'पहले मैं मुसलमान हूं, उसके बाद हिंदुस्तानी' वाले बयान पर कहा कि अगर मुसलमान ही रहना है तो पाकिस्तान, बांग्लादेश या फिर सऊदी अरब चला जाए। हिंदुस्तान में रहना होगा तो हिंदुस्तान की भाषा और तहजीब सीखनी होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed