फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Azam Khan on the Ayodhya dispute said not Muslims, BJP and Supreme Court on the way to the temple

अयोध्या विवाद पर आजम खां का बड़ा बयान, कहा तोड़ते वक्त कोई मुसलमान नहीं गया तो बनाते समय कौन जाएगा

Tue, 20 Nov 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan on the Ayodhya dispute said not Muslims, BJP and Supreme Court on the way to the temple
आजम खान

अयोध्या में  मंदिर बनाए जाने के मामले पर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि जब विवादित ढांचा ढहाया गया था, तब हाईकोर्ट का स्टे था। जब तोड़ते वक्त कोई मुसलमान नहीं गया तो मंदिर बनाने के समय कौन मुसलमान जाएगा? उन्होंने कहा कि मंदिर के रास्ते में भाजपा और सुप्रीम कोर्ट हैं, मुसलमान नहीं। वोट बैंक के लिए मुसलमानों से इससे जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


आजम खां सोमवार को हुमायूं नगर स्थित सपा नेता इरशाद जहां के स्कूल मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज के संस्थापक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या के विवादित ढांचे में 22 व 23 दिसंबर 1949 की रात राम मूर्ति रख दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसे तोड़ा गया, इस लिहाज तो यह मंदिर की इमारत थी। वैसे भी वहां 500 मीटर तक मुसलमान का जाना प्रतिबंधित है। आरएसएस वाले महासंग्राम की बात कर रहे हैं, वह किससे महासंग्राम करेंगे। मुसलमान तो बीच में हैं ही नहीं, सिर्फ भाजपा और सुप्रीम कोर्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार रोजगार दे, पकोड़े न बिकवाए
आजम खां ने यह भी कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दे, ताकि वे पकोड़े न बेचें। युवाओं को पेन की जगह झाडू न पकड़वाए। कहा कि नोटबंदी ने गरीब को भूखा मरने के लिए मजबूर कर दिया है। सरकार अपनी खामियां छिपाने के लिए शहरों के नाम बदलकर जनता का असली मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने बताया कि रामपुर का नाम भी बदलने की कोशिश हुई थी।

स्टैच्यू के लिए पैसा न ले सरकार
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मोदी सरकार पर तंज कसे। कहा कि स्टैच्यू या अन्य ऐसी ही चीजों के लिए सरकार रिजर्व बैंक से पैसा न ले। यह पैसे आपात स्थिति में लिया जाता है, दिखावे के लिए नहीं।

जौहर यूनिवर्सिटी की तारीफ की
आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी की तारीफ की। कहा कि वह बेहद खूबसूरत है। कोई पिकनिक स्पॉट भी ऐसा नहीं होगा। वहां जाएंगे तो मेरठ वापस आना नहीं चाहेंगे। हिंदू धर्म की तर्ज पर ही उसे दरिया के किनारे बनाया है। क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलते हैं।

संस्थापक दिवस पर कार्यक्रम
हुमायूं नगर स्थित मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज में संस्थापक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। संस्थापक हामिद अली खां को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रोफेसर असलम जमेशपुरी ने की। वहीं, संचालन एमईए के महासचिव आफाक अहमद ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सबा परवीन, उप प्रधानाचार्य फरजाना सब्जवारी, मो. इसरार और ताहिरा का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed