फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Azad acquitted of murder charges after 12 years in Meerut

Meerut News: मेरठ में 12 साल बाद हत्या के आरोप से आजाद दोषमुक्त

Sat, 28 Feb 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Azad acquitted of murder charges after 12 years in Meerut
मेरठ। जिला जज अनुपम कुमार ने तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी आजाद उर्फ पिंटू को 12 साल बाद दोषमुक्त कर दिया है। न्यायालय ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए यह फैसला सुनाया। यह मामला 18 मार्च 2014 को दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


वादी श्रीराम वर्मा ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि करीब पांच माह पहले अजय उर्फ रवि और आरोपी आजाद उनके मकान में किराए पर रहते थे। अजय के साथ उसकी पत्नी और बेटा भी रहते थे, जबकि आजाद बराबर वाले कमरे में अकेला रहता था। दोनों रोडवेज में संविदाकर्मी के तौर पर काम करते थे। घटना के दिन जब आजाद घर आया तो उसने अपनी पत्नी को घर पर नहीं पाया। पड़ोस में देखने पर उसकी पत्नी कोमिता, अजय की पत्नी सीमा और अजय का बेटा लावी खून से लथपथ मृत पड़े मिले।
विज्ञापन



पड़ोसियों ने बताया था कि उन्होंने आजाद को कमरे से निकलते देखा था। इसी आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी आजाद को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed