फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayushman Bharat Yojna: Prime Minister moved to delhi even before prime minister start the speech

आयुष्मान भारत योजना : प्रधानमंत्री ने भाषण शुरू भी नहीं किया, मंत्री जी निकल लिए दिल्ली

Sun, 23 Sep 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 23 Sep 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojna: Prime Minister moved to delhi even before  prime minister start the speech
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च की। मेरठ में आधी-अधूरी तैयारियों के साथ ही एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियाम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कल्याण मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस योजना का उद्घाटन करने आयोजन स्थल पहुंचे। लेकिन मंत्री जी को यहां कुछ देर ठहरना भी मुश्किल हो गया और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण शुरू करने से पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद आशाओं ने हंगामा किया और कहा कि जिला अस्पताल और मेडिकल में सुनवाई नहीं होती है। दरअसल मेरठ में मेडिकल कॉलेज, महिला जिला अस्पताल और सीएचसी में अभी तक भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का सेटअप ही तैयार नहीं किया गया था। 

उद्घाटन स्थल होने के कारण शुक्रवार देर रात तक मेडिकल कॉलेज में इसे किसी तरह पूरा किया गया, लेकिन महिला जिला अस्पताल और सीएचसी में अभी भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। सिर्फ जिला अस्पताल में ही योजना का सेटअप पूरी तरह तैयार है। 

एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत मेरठ में छह सरकारी चिकित्सालयों-सीएचसी समेत 29 अस्पतालों ने आवेदन किया है, जिनमें से 24 फाइनल कर लिए गए हैं, बाकी का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्था देखी जानी है, इसके बाद उसे हरी झंडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना धीरे-धीरे परवान चढ़ेगी। जो अधूरे चीजें हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed