फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayushman bharat yojna Meerut fourty two thousand people of will soon to join

मेरठ के 42 हजार लोग और होंगे ‘आयुष्मान’, 30301 और 11710 देहात क्षेत्रों की सूची तैयार

Mon, 29 Oct 2018 11:25 AM IST
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Ayushman bharat yojna Meerut fourty two thousand people of will soon to join
आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उन लाभार्थियों को शामिल करने की तैयारी है, जिन्हें इस योजना की अधिक जरूरत है, लेकिन किसी कारण से वह छूट गए हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मेरठ में ऐसे 42 हजार 11 लाभार्थियों को चिह्नित कर सूची तैयार कर ली है। इनमें 30301 शहरी क्षेत्र के हैं और 11710 देहात क्षेत्र के। स्वास्थ्य विभाग शासन के अगले निर्देशों का इंतजार कर रहा है, ताकि इन्हें भी आयुष्मान योजना में शामिल किया जा सके। प्रदेश में करीब साढ़े 10 लाख लोगों को योजना में शामिल करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


मेरठ में ऐसे दो लाख 11 हजार 416 परिवार हैं, जो आयुष्मान भारत योजना में पहले से शामिल हैं। इनमें 89 हजार 109 परिवार देहात और एक लाख 22 हजार 307 परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। इसके तहत 10 लाख 52 हजार 80 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इन लाभार्थियों को साल 2011 की बीपीएल कार्ड धारकों (गरीबी रेखा से नीचे) की सूची के आधार पर चुना था। अब इस सूची से अलग भी इन लोगों को शामिल करने की तैयारी है। 
विज्ञापन

@SidharthNSingh

जनपद #मेरठ के 42 हज़ार अन्य ज़रूरतमंत लोगों को मिलेगा #आयुष्मान_भारत योजना का लाभ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Oct 29, 2018

इस योजना के तहत सरकार देश के करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का कवर दे रही है। इसके अलावा 1352 तरह की जांच, सर्जरी और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इस योजना को लाभार्थी को किसी तरह का खर्च नहीं करना है। अस्पताल खुद बीमा कंपनी से क्लेम कर इसे लेगा।

इन लोगों को किया शामिल
एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत जिन और लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इनमें कचरा उठाने वाले, भिखारी, घरेलू कार्य करने वाले, स्ट्रीट वेंडर, मोची, फेरी वाले, सड़क पर काम कर अन्य सेवा प्रदाता, भवन निर्माण के श्रमिक, प्लंबर, राज, पेंटर, वेल्डर, सुरक्षाकर्मी, कुली, बोझा ढोने वाले, सफाईकर्मी, माली, स्वीपर, घरेलू कामकाज करने वाले कर्मी, शिल्पकार, हथकरघा श्रमिक, दर्जी, वाहन चालक, परिचालक, खलासी, ठेली खींचने वाले, रिक्शा चालक, दुकान में काम करने वाला सहायक, अनुसेवक, डिलीवरी सहायक, बैरा, अनुचर, हेल्पर, विद्युतर्मी, मैकेनिक, असैम्बलर, मरम्मतकर्ता, धोबी और चौकीदार आदि शामिल हैं। जांच पड़ताल के बाद इन्हें शामिल किया है।

रिटायर्ड लोगों को भी किया जाए शामिल
मांग है कि योजना में निजी कंपनियों से रिटायर्ड लोग भी शामिल हों। जिन्हें अब मामूली पेंशन मिल रही है। मेरठ में ऐसे लोग हजारों में हैं। इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि इस संबंध से शासन के निर्देशानुसार ही लोगों को चिह्नित कर उसमें शामिल किया जाता है। 

आपका नाम है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं पता
आयुष्मान भारत की योजना में आपका नाम है या नहीं, इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान केंद्र, जैसे-जिला अस्पताल या मेडिकल अस्पताल में जाकर पता किया जा सकता है। इसके अलावा इसकी वेबसाइट और टोल फ्री नंबर 1800111565 अथवा 14555 पर कॉल की जा सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed