फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayodhya dispute: deobandi ulema supported the action against Nadvi

अयोध्या विवाद: देवबंदी उलमा ने किया नदवी के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन

Mon, 12 Feb 2018 11:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya dispute: deobandi ulema supported the action against Nadvi
देवबंद

बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि विवाद में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात करने पर मौलाना सलमान हुसैन नदवी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बाहर किए जाने का देवबंदी उलमा ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि बोर्ड को यह काम पहले ही कर देना चाहिए था, इससे जो विवाद हुआ वो न हुआ होता।

विज्ञापन


तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि बोर्ड को यह काम पहले ही कर देना चाहिए था और आगे अगर कोई नीतियों से हटकर कार्य करें तो उसके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड एक जिम्मेदार इदारा है और शरीयत की रोशनी में मुसलमानों की रहनुमाई करता है। उसमें मुल्क के तमाम बड़े उलमा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड का रुख पहले से साफ है कि अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय जो फैसला देगा वो कबूल होगा। अब इस पर जल्द फैसला आने की उम्मीद है। ऐसे में सलमान नदवी की गलत बयानबाजी मुनासिब नहीं है।  
विज्ञापन


पढ़ें : नमाज पढ़ाकर इतिहास रचने वाली जमीदा के बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद पहुंचे ऑल इंडिया दावातुल मुस्लीमीन सहारनपुर के अध्यक्ष कारी इस्हाक गोरे का कहना है कि नदवी की वजह से बोर्ड के कामकाज पर सवाल उठने लगे थे। उन्होंने कहा कि सलमान नदवी बोर्ड के तमाम लोगों पर जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें इस पर एक बार गौर कर लेना चाहिए। पिछले लंबे समय तक वह भी पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े रहे हैं। मौलाना अहसान कासमी का कहना है कि देशभर के मुसलमानों की रहनुमाई करने वाला पर्सनल लॉ बोर्ड जो भी फैसला लेगा वो मुस्लिमों की भलाई के लिए होगा। उस पर किसी भी प्रकार के आरोपों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed