फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayodhya case, Muslim peoples said in the police meeting that they will respect the court's decision

अयोध्या मामला: फैसला हक में आया तो शुक्र करेंगे, खिलाफ आया तो सब्र

Wed, 30 Oct 2019 11:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Oct 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya case, Muslim peoples said in the police meeting that they will respect the court's decision
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में भाग लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन लोगों को सजग करने में जुटा है। बागपत जिले में बुधवार को पुलिस लाइन में दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के साथ डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बैठक की।

विज्ञापन


पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में दोपहर 12 बजे मस्जिदों के इमाम, मौलवी और मोअज्जिज लोगों के साथ बैठक की। सभी ने कहा कि उनके लिए पहले मुल्क है। बागपत में दंगा और फसाद नहीं होने देंगे। फैसला पक्ष में आया तो शुक्रिया अदा करेंगे और विपक्ष में आया तो सब्र कर लेंगे। शहर काजी इमाम हबीबुर्रहमान, बड़ौत शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक, कारी अब्दुल वाजिद, कारी मतलूब, मौलाना आकिल सिराज, मौलवी रिफाकत, हज सोसाइटी के जिलाध्यक्ष रिजवान मलिक, हाजी शकील, मौलाना मोहम्मद यामीन, मुफ्ती आस मोहम्मद कासमी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुबस्सिर, नौशाद अली, मौलाना खुशमेर कासमी, खुश मोहम्मद, मौलाना नौशाद, मुफ्ती दिलशाद, मुतवल्ली आबिद हसन के साथ ही एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनिल कुमार, सीओ ओमपाल सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद अपराह्न तीन बजे आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू वाहिनी, भाजपा आदि संगठनों के पदाधिकारियों, मंदिरों के पुजारी के साथ बैठक की। सभी ने एक स्वर में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। शांति व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जनपद में 30 नवंबर तक धारा 144 लागू है। फैसले पर किसी भी समुदाय के लोगों को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईजी बोले- अयोध्या पर फैसला कभी भी, पुख्ता इंतजाम करे पुलिस, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। गांव-गांव में खुफिया विभाग गतिविधियों पर नजर रखेगा। गोष्ठी में आरएसएस के जिला कार्यवाहक सत्यव्रत आर्य, विहिप के जिला मंत्री पप्पन राणा, परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, अंकित बड़ौली, सत्यवीर ठाकुर, महामंडलेश्वर भैयादास महाराज, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक रेखा चौहान, बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मेंद्र खेवाल, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, संजय खोखर आदि मौजूद रहे।

शरारती तत्वों को व्हाट्सएप ग्रुप से करें आउट
अधिकारियों ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सतर्क रहें। शरारती तत्वों को तुरंत ग्रुप से बाहर करें। मस्जिद या मंदिर में संदिग्ध लोग दिखें तो पुलिस को जानकारी दें। पुलिस दोनों ही समुदाय में तालमेल बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगी। पीस कमेटी गठित करेंगे।

योजनाओं के बारे में बताया
डीएम ने दोनों समुदाय के लोगों को सुमंगला, आयुष्मान, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में बताया और इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed