फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ax felled on green trees in Nangla Kumbha, complaint

Meerut News: नंगला कुंभा में हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, शिकायत

Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ax felled on green trees in Nangla Kumbha, complaint
जानीखुर्द। गांव नंगला कुंभा में आम के हरे भरे फलदार पेड़ों को विभाग से सांठगांठ करके रोगग्रस्त दिखाकर काटा जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री से भी की गई है। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। शुक्रवार की सुबह गांव नंगला कुंभा में एक खेत में मलिक द्वारा आम के फलदार पेड़ कटवाने की शिकायत गांव के शहीद ने जानी पुलिस से की। तहरीर में बताया गया कि सरकारी नाली के किनारे सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ों को काट दिया गया है। जानी पुलिस ने मौके पर जांच की। बाग मालिक ने पुलिस को वन विभाग से 45 पेड़ काटने की अनुमति दिखाई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भी मौके पर जांच की। शहीद के अनुसार सांठ गांठ कर फलदार हरे भरे पेड़ो को काटा गया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। वन विभाग को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed