{"_id":"61688fc9b12dda24ba4f2b0e","slug":"awaiting-post-mortem-report-in-the-death-of-raman-who-arranged-love-marriage-mawana-news-mrt560703294","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह रचाने वाले रमन की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह रचाने वाले रमन की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज से एक माह पूर्व विशेष समुदाय की युवती से प्रेम विवाह रचाने वाले युवक रमन (25) के शव का बृहस्पतिवार को रामराज स्थित श्मशान पर गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, बुधवार रात में परिजनों द्वारा हंगामा व जाम लगाने के बाद दी गई तहरीर को थाना पुलिस ने परतापुर थाने भिजवा दिया है।
रामराज निवासी रमन पुत्र टीटू ने एक माह पूर्व उसके मकान में ही किराये पर रह रही विशेष समुदाय की युवती से प्रेम विवाह रचा लिया था। उसके बाद से वह परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में रह रहा था। बुधवार को किराये के मकान में उसका शव लटका मिला था। परतापुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया था। शाम के समय शव लेकर रामराज पहुंचे परिजनों ने मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान देखे तो हंगामा कर जाम लगा दिया था। बाद में परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ था।
बृहस्पतिवार को रमन के शव का रामराज स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने देर रात परिजनों की तहरीर थाना परतापुर भिजवा दी। परिजनों ने थाना परतापुर पहुंचकर पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी मांगी। परतापुर थाना प्रभारी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।