फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   avkaash ke din pahuuche karamchaari

अवकाश के दिन पहुंचे कर्मचारी, डीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 11 Mar 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
avkaash ke din pahuuche karamchaari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के 14 मार्च को प्रस्तावित कलक्ट्रेट के निरीक्षण का अधिकारियों पर खौफ साफ नजर आ रहा है। माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश के दिन भी कलक्ट्रेट में डीएम से लेकर नीचे तक के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटाें पर नजर आए। वहीं डीएम ने भी पूरी कलक्ट्रेट का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा सुबह 10 बजे ही कलक्ट्रेट का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान डीएम ने रिकॉर्ड रूम को दुरुस्त करने तथा वहां पर साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही कर्मचारियों से कहा कि जो पत्रावलियां उनके पास हैं, उनकी सूची उनकी की टेबल पर होनी चाहिए। इसके साथ-साथ किसी कर्मचारी द्वारा क्या कार्य किया जा रहा है, उसको भी टेबल पर नाम पट्टिका के साथ दर्शाएं। अनिल ढींगरा ने एलबीसी सेक्शन के साथ जे पटल, सीआरए, आरए तृतीय, असलाह व नजारत अनुभाग आदि के कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एडीएम वित्त आनंद शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसीएम अमिताभ यादव, गुलशन, अरविंद सिंह, नाजिर सदर सुरेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed