फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   avaidh nirmaan par kaarravaee na karane par mantree ne lagaee phatakaar

अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने पर मंत्री ने लगाई फटकार

Sun, 21 Feb 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
avaidh nirmaan par kaarravaee na karane par mantree ne lagaee phatakaar
जिला विकास और समन्वय समिति की बैठक में बरसे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष के बैठक में मौजूद न रहने को दिया अल्टीमेटम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आप लोग अवैध निर्माण कराते हो और कार्रवाई करते नहीं। अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा नहीं कस रहे। आपके उपाध्यक्ष बैठक में मौजूद क्यों नहीं हैं, उनसे जाकर कह देना कि अगली बार बैठक में उपस्थित होकर अवैध निर्माणों की सूची और उन पर की जाने वाली कार्रवाई को बताएं। शनिवार को सख्त लहजे में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जिला विकास और समन्वय निगरानी समिति की बैठक में एमडीए अधिकारियों की जमकर क्लास ली। एक वर्ष बाद हुई बैठक में सभी अधिकारियों से बारी-बारी से रिपोर्ट कार्ड पूछा गया।
उन्होंने विभिन्न योजनाओं में पात्रों व पेंशनर्स की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर जनसामान्य की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर उसका प्राथमिकता पर निस्तारण तय करें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में में लगाए गए स्टील के कूडे़दानों के गायब होने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने टिमकिया कोठी से खानपुर तक लगभग तीन किमी तक की सड़क के नवीनीकरण के कार्य के बाद छह माह के अंदर सड़क के टूटने पर उसकी जांच करने के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी, कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी के. बालाजी, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, नगरायुक्त मनीष बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुम्हें पता सब है, कार्रवाई नहीं करते
बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि आप एमडीए से स्वीकृत कॉलोनी में कनेक्शन देने में एक वर्ष लगा देते हो, लेकिन अवैध कॉलोनी में कनेक्शन दे देते हो ये क्या मामला है। मंत्री ने कहा कि तुम्हें पता सब है, लेकिन कार्रवाई नहीं करते। मैं आपको ऐसा मामला दूंगा क्या आप उस संबंधित अधिकारी को निलंबित करोगे।

सांसद ने जल निगम के अधिकारियों को फटकारा
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप 100 एमएलडी गंगाजल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उपयोग क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने जल निगम से डौरली और खड़ौली में ओवरहैड टैंक को संचालित करने के लिए कहा। सांसद ने जल निगम के कार्य ठीक से न करने पर नाराजगी जताई। राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह गांव कपसाड़ में जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्राथमिकता पर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed