फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Automobile and retail trading topics in class nine

अब कक्षा नौ में ऑटोमोबाइल और रिटेल ट्रेडिंग विषय भी

Thu, 14 Jun 2018 05:11 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 14 Jun 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Automobile and retail trading topics in class nine
फाइल फोटो

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र ने कक्षा नौ में चार नए विषय शामिल किए हैं। साथ ही कक्षा नौ और 10 में गणित के प्रोजेक्ट कार्य के पाठ्यक्रम में भी संशोधन किया है। इस संबंध में परिषद की सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


पत्र के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2018-19 से कक्षा नौ स्तर पर ऑटोमोबाइल, सुरक्षा, रिटेल ट्रेडिंग और आईटी/आईटीईएस को वैकल्पिक विषयों के रूप में जोड़ने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा इसी सत्र से कक्षा नौ और 10 के गणित विषय के प्रोजेक्ट कार्य के पाठ्यक्रम के लिए भारत का पारम्परिक गणित ज्ञान पुस्तक की संस्तुति की गई है। इसके तहत 10 अंकों का एक प्रोजेक्ट कार्य करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों को भेजेंगे निर्देश
इस निर्देश को जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजा जायेगा। -गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed