फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Audio of Superintendent abusing the operator went viral in Baghpat, matter reached to Deputy CM

Baghpat: अधीक्षक ने ऑपरेटर को दीं गालियां, ऑडियो हुआ वायरल, डिप्टी सीएम तक पहुंचा मामला

Sat, 19 Nov 2022 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Nov 2022 12:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र में सीएचसी अधीक्षक ने ऑपरेटर से न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उसे गालियां भी दीं। वहीं पूरे मामले की शिकायत डिप्टी सीएम तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Audio of Superintendent abusing the operator went viral in Baghpat, matter reached to Deputy CM

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र में सीएचसी अधीक्षक ने बीती रात डॉटा एंटरी ऑपरेटर से अभद्रता की और गंदी गालियां देकर बात की। उसका ऑडियो वॉयरल हो गया। आरोप है कि अधीक्षक रोजाना नशे की हालत में कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। सीएमओ ने रात्रि में ही मौके पर आकर पूछताछ की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: ताक पर नियम जोखिम में जान, जितनी सवारी बस के अंदर उतनी ही छत पर, लटक कर भी कर रहे सफर
विज्ञापन


खेकड़ा सीएचसी पर डॉ. मुकेश कुमार अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। उन पर कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगते रहते हैं। बीती रात एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें डॉ मुकेश सीएचसी के कम्प्यूटर आपरेटर को गंदी गाली देकर धमकाते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मामला गरमा गया। सीएमओ ने रात में ही सीएचसी पहुंचकर पूछताछ की। कर्मचारियों से जानकारी लीं। मामला उच्च अधिकारियों से लेकर डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक तक भी पहुंच गया है। अधिकारी की हरकत से स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है कि इस पर अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed