{"_id":"6afc8b6fcb73f930310f540e","slug":"audio-of-an-abusive-executive-officer-in-shahjahanpur-goes-viral-he-is-heard-using-foul-language-toward-a-sanitation-supervisor-and-members-of-the-public-meerut-news-c-43-1-smrt1044-101035-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शाहजहांपुर अधिशासी अधिकारी का अभद्र ऑडियो वायरल, सफाई नायक व जनता से की गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शाहजहांपुर अधिशासी अधिकारी का अभद्र ऑडियो वायरल, सफाई नायक व जनता से की गाली-गलौज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। नगर पंचायत शाहजहांपुर के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार और एक सफाई नायक के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो में अधिशासी अधिकारी सफाई नायक फहीम खां और शाहजहांपुर के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद कस्बे के विशेष समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त है और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है।
कस्बे के कई गणमान्य लोगों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह वार्ता सोमवार को जीपीएस युक्त सफाई वाहन को लेकर हुई थी। अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कचरा एमआरएफ केंद्र के बजाय नहर की पटरी पर फेंकते हैं। वायरल ऑडियो में सचिन पंवार सफाई नायक को निलंबित करने और प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने शाहजहांपुर के लोगों के खिलाफ भी अपशब्द कहे। विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ खां ने इस अमर्यादित बातचीत की निंदा की है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा नेता जाकिर खां और अखिल अग्रवाल ने भी कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। अध्यक्ष वसीउर्रहमान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच कराएंगे।
विवाद की पृष्ठभूमि
नगर पंचायत में महीने में दो बार डीसीसीसी की बैठक होती है। गत 14 नवंबर को प्रस्तावित यह बैठक 16 नवंबर को हुई थी। इसमें अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायकों को एमआरएफ केंद्र पर कचरा डालने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि सफाई नायक मनमानी करते हुए कचरा नहर की पटरी पर फेंकते हैं, जिसकी निगरानी जीपीएस प्रणाली से होती है।