फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Audacity: The miscreants looted 15 thousand by shooting the Saresham trader in Ved Vyaspuri

दुस्साहस: वेदव्यासपुरी में सरेशाम व्यापारी को गोली मार बदमाशों ने लूटे 15 हजार

Tue, 08 Mar 2022 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
Audacity: The miscreants looted 15 thousand by shooting the Saresham trader in Ved Vyaspuri
दुस्साहस: वेदव्यासपुरी में सरेशाम व्यापारी को गोली मार बदमाशों ने लूटे 15 हजार
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर के वेदव्यासपुरी सेक्टर एक में सोमवार शाम चंद्रशेखर गर्ग की दुकान से दो नकाबपोश 15 हजार रुपये लूट ले गए। चंद्रशेखर ने शोर मचाया तो पास ही मौजूद उनके भाई चंद्रमोहन नकाबपोश बदमाशों से भिड़ गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने चंद्रमोहन के पैर में पिस्टल से गोली मार दी और फरार हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीपी नगर पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।
वेदव्यासपुरी के रहने वाले चंद्रशेखर की सेक्टर एक में परचून की दुकान है और बराबर में ही इनके छोटे भाई चंद्रमोहन की स्टेशनरी की है। शाम के समय चंद्रशेखर अपनी दुकान के काउंटर पर बैठे थे। तभी दो नकाबपोश आए और पिस्टल दिखाकर गल्ले से पैसे निकाल लिए। बदमाश जाने लगे तो चंद्रशेखर ने शोर मचा दिया। इस पर चंद्रमोहन भी आए गए। दोनों भाई लुटेरों से भिड़ गए। एक लुटेरा भाग निकला जबकि दूसरे ने खुद को घिरता देख पिस्टल से चंद्रमोहन को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। दायें पैर में गोली लगने पर चंद्रमोहन गिर पड़े और बदमाश हवाई फायरिंग करता हुआ 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। चंद्रमोहन के भाई चंद्रशेखर ने पुलिस को सूचना दी और और इलाज के लिए केएमसी अस्पताल पहुंचे। चंद्रमोहन अस्पताल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। टीपी नगर इंस्पेक्टर विवेक शर्मा का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी की जमकर धुनाई
चंद्रमोहन ने पहले तो आरोपी को दबोच लिया था, जिसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी थी। इस दौरान आरोपी ने गोली चलाई और वह मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि व्यापारी की पिटाई से आरोपी भी घायल हो गया है। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।
सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रही पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच पड़ताल करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

व्यापारियों ने किया घेराव
व्यापारियों ने टीपी नगर पुलिस का घेराव भी कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस की गश्त नहीं होने की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed