फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul's protest... young and old people ran in large numbers

Meerut News: अतुल का धरना... खूब दौड़े युवा और बुजुर्ग

Mon, 14 Oct 2024 05:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Atul's protest... young and old people ran in large numbers
मेरठ। सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान का धरना विक्टोरिया पार्क में रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इससे खेल प्रभावित हो रहे हैं। सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट देखने आए लोगों ने इसकी शिकायत की है। कुछ लोग धरने पर अतुल प्रधान से मिले और उन्हें धरना यहां से हटाने के लिए कहा, ताकि खेल प्रभावित न हो। इस पर विधायक का कहना है कि सोमवार दोपहर उन्होंने बड़ी पंचायत रखी है, जिसमें तय किया जाएगा कि आगे की रणनीति क्या होगी। वहीं धरनास्थल पर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक जमकर दौड़े। विजेताओं को साइकिलें उपहार में दी गईं।
विज्ञापन

अतुल प्रधान विक्टोरिया पार्क से कलक्ट्रेट में धरना शिफ्ट करना चाह रहे हैं, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कलक्ट्रेट में धरना नहीं होगा। वह इससे विधायक को अवगत करा चुके हैं। ऐसे में धरना स्थल क्या होगा, धरना और चलेगा या खत्म होगा। यह अब पंचायत में तय होगा। अतुल प्रधान के समर्थन में गांवों से लोग आ रहे हैं। वह बृहस्पतिवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि निजी अस्पतालों में इलाज सस्ता होना चाहिए। पॉलिसी बननी चाहिए। डॉक्टरों की फीस, जांच आदि का खर्च कम होकर तय होना चाहिए। निजी अस्पतालों में फीस, जांच और दवाओं के लिए मोटा खर्च लिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं, इसलिए लोग निजी अस्पतालों में रुख करते हैं। सपा प्रवक्ता विजय राठी ने बताया कि धरने को समर्थन देने वालों में क्षेत्रीय गांधी आश्रम संगठन, पटेल सेवा जागृति समिति, भारतीय किसान यूनियन भानु, भारतीय किसान यूनियन पथिक, गुर्जर महासभा बागपत, ब्राह्मण महासभा मेरठ, सरदार वीएम सिंह का संगठन, भारतीय किसान मजदूर संघ आदि हैं।
विज्ञापन



दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह
अतुल प्रधान ने धरना स्थल विक्टोरिया पार्क में रविवार को सुबह 10 बजे से दौड़ प्रतियोगिता कराई। इसका नाम था, एक दौड़ लूट के खिलाफ। इसमें पुरुष और महिला सीनियर वर्ग में 400, 800 और 1600 मीटर दौड़ रही। सभी वर्गों में पहला पुरस्कार 5,100 रुपये, दूसरा पुरस्कार 3,100, तीसरा पुरस्कार 2,100 रुपये दिया गया। पहले 10 स्थान पाने वाले विजेताओं को साइकिल दी गई। इनके अलावा वरिष्ठ नागरिकों में भी दो कैटेगिरी में दौड़ हुई, 50 साल से अधिक और 70 साल से अधिक। इनके लिए 1600 मीटर दौड़ थी। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को 11-11 सौ रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ बालक वर्ग
प्रथम वैभव (मेरठ), द्वितीय रितेश यादव (वाराणसी, तृतीय विनीत यादव (मेरठ)

400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम नीरव पाठक (अलीगढ़), द्वितीय आयशा परवीन (मुजफ्फरनगर), तृतीय केसर (मेरठ)

800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम तनवी मलिक (मेरठ), द्वितीय श्रद्धा यादव (वाराणसी), तृतीय गार्गी (शामली)

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग
प्रथम पि्रयांशु (मेरठ), द्वितीय सागर (बुलंदशहर), रवि भाटी (तृतीय)

1600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम शखी (बुलंदशहर), खुशी (गाजियाबाद), तानिया राठी (शामली)
-------
1600 मीटर बालग वर्ग
प्रथम गौरव (नोएडा), द्वितीय दानिश (मवाना), तृतीय संदीप भाटी (मेरठ)

वरिष्ठ नागरिक वर्ग (50 साल से ज्यादा)
प्रथम जयवीर सिंह, द्वितीय जयवीर सिंह, तृतीय करन सिंह भाटी

वरिष्ठ नागरिक वर्ग (70 साल से ज्यादा)
प्रथम पप्पू कुमार, द्वितीय नरेश कुमार, तृतीय ध्यान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed