फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted robbery in Muthoot Fincorp, the running crook fired

मुथूट फिनकॉर्प में लूट की कोशिश, भागते बदमाश ने की फायरिंग

Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery in Muthoot Fincorp, the running crook fired
मुथूट फिनकॉर्प में लूट की कोशिश, भागते बदमाश ने की फायरिंग
विज्ञापन

बिजनौर। मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में सोमवार शाम एक बदमाश ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान सायरन बजा दिए जाने पर बदमाश भागने लगा। सायरन की आवाज सुनकर सड़क पर पॉपकार्न बेच रहे होशराम निवासी गांव सलेमपुर ने साहस दिखाया और भागते बदमाश को दबोच लिया। बदमाश ने दबोचे जाने पर फायरिंग कर दी, इससे दहशत में आए पॉपकार्न विक्रेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई और बदमाश फरार हो गया।
पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। बदमाश की पहचान कराने की कोशिश की जा रही हैं। सिविल लाइन क्षेत्र में फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। एक युवक कमर पर पिटठू बैग लटकाकर सोमवार शाम कंपनी के ऑफिस में पहुंचा और प्रबंधक अभी चौहान से गोल्ड लोन लेने की बात करने लगा। करीब 15 मिनट बात करने के बाद अचानक बदमाश ने अपने दोनों हाथों में लिए पिस्टल प्रबंधक और स्टॉफ पर तान दिए। इसी बीच अभी चौहान ने सायरन का बटन दबा दिया, सायरन बजते ही बदमाश भाग निकला। पुलिस ने होशराम के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बदमाश के दुस्साहस पर भारी पड़ी प्रबंधक की सूझबूझ
बिजनौर। मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में दो पिस्टल लेकर बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने आया था। बदमाश की नजर सोने व नगदी पर थी। गनीमत रही कि प्रबंधक ने सायरन बजा दिया। वरना बदमाश सोना व नगदी लूटने के साथ स्टाफ की जान भी ले सकता था। सब मान रहे हैं कि लूट करने वाला बदमाश अकेला नहीं आया था। उसके साथी भी बाहर मौजूद रहे होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन इलाके में दिन भर आवाजाही रहती है। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर शास्त्री चौक पर पुलिस की चैक पोस्ट हैं। यहां हर समय पुलिस रहती है। इसके बाद भी एक बदमाश बेखौफ होकर मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में लूट के इरादे से घुस गया। वहां प्रबंधक अभी चौहान से 15 मिनट बात करते बदमाश ने कतई ये अहसास नहीं होने दिया कि वह किस इरादे से आया था। उनसे वह गोल्ड लोन के बारे में बात करता था। मैनेजर व स्टाफ के होश तब उड़े जब बदमाश ने दोनों हाथों मं पिस्टल निकालकर नगदी व गोल्ड मांगा। गनीमत रही कि अभी चौहान की जेब में सायरन का स्विच था। सायरन बजते ही बदमाश भाग निकला। अभी चौहान अगर सूझबुझ से काम नहीं लेते तो बदमाश वहां से नगदी व सोना लूूटने के साथ किसी की जान भी ले सकता था। आसपास के लोग मान रहे हैं कि लूटपाट करने बदमाश अकेला नहीं आया होगा। उसके अन्य साथी भी बाहर रहे होंगे। सायरन के बाद शोर मचने पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को बदमाश दिखाई नहीं दिया पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ठेली वाला सड़क पर गिरा दिखाई दिया। बदमाश कहां फरार हो गया किसी को पता नहीं चला। आसपास के लोगों के मुताबिक घटना के बाद बाइक सवार युवक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखने आए थे। ये युवक कौन थे उन्होंने किसी को अपने बारे में नहीं बताया।
पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाना नहीं किया गवारा
शास्त्री चौक की चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को लोगों ने घटना के बारे में बताया पर उन्होंने घटना को गंभीरता से नही लिया। इन पुलिस वालों ने मौके पर जाकर देखना भी गंवारा नहीं किया। लोगों की बात सुनकर पुलिस कर्मी टाल गए। तब तक बदमाश भाग निकला।
होशराम ने दिखाया साहस, गोली चलते ही घबरा गया
चांदपुर थाने के गांव सेलमपुर निवासी रत्ना सिंह सैनी का पुत्र होशराम बिजनौर में किराये का मकान लेकर काफी समय से पॉपकोर्न का ठेला लगा रहा था। वह रोजाना सिविल लाइन में एचडीएफसी बैंक की शाखा के पास ठेला लगाता था। सायरन की आवाज सुनकर होशराम ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश के गोली चलाने पर दहशत में होशराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। होशराम के मुंह व हाथ पर थोड़ा खून दिखने पर लोगों ने समझा कि बदमाश की गोली होशराम को लगी है। बाद में पता चला कि दहशत में होशराम की जान गई है। पुलिस तुरंत होशराम के शव को उठाकर ले गई। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उनमे कोहराम मच गया।
- सिविल लाइन में हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। बदमाश की तलाश की जा रही है। होशराम की हार्टअटैक से मौत हुई है। जल्दी बदमाश को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
पुलिस पिकैट से 50 मीटर दूर हुई घटना
बिजनौर। सिविल लाइन में सोमवार की शाम हुई घटना ने जहां सनसनी फैला दी, वहीं पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दे डाली। यह घटना एकांत या सुनसान इलाके में नहीं हुई, बल्कि शहर की सबसे व्यस्त सड़क पर पुलिस पिकैट से मात्र 50 मीटर दूर ही बदमाश वारदात करने पहुंच गया। कमाल देखिए, पूरे दिन आपकों कई-कई पुलिसकर्मी शास्त्री चौक पर बाइक सवारों, आम लोगों का चालान करते दिए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद बदमाश वहां से भागने में कामयाब हो गया। वहीं इस घटना ने शहर में आम आदमी की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जो बदमाश लूट करने घुसा था, वह प्रोफेशनल अपराधी लग रहा था। बेखौफ होकर वह हाथ में पिस्टल लिए घूमता रहा। उसने तीन से ज्यादा कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। बताया जा रहा है कि बदमाश ने अंदर से ही अपने साथियों को फोन कर बुलाया था। हालांकि उसके दूसरी साथियों के बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
टाइम लाइन : खौफ के 25 मिनट
05: 00 बजे मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन ऑफिस में कस्टमर बनकर घुसा बदमाश
05: 02 बजे ऑफिस के मैनेजर और कर्मचारियों से लोन को लेकर बातचीत शुरू की
05: 13 बजे बदमाश ने मैनेजर और कर्मचारी पर दोनों हाथों से पिस्टल तानी
05: 15 बजे बदमाश ने कैश और गोल्ड लॉकर की ओर ले जाने को कहा
05: 19 बजे बदमाश ने कर्मचारियों को पिछले हिस्से में बंधक बनाया
05: 22 बजे बदमाश ने एक कर्मचारी को घुटने पर बैठाया, बाकि को अंदर भेजा
05: 24 बजे सायरन बजने पर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर भाग गया बदमाश
05: 25 बजे बाहर ठेले वाले के पकड़ने पर फायरिंग की, ठेके वाले की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed