Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted rape of minor daughter, accused arrested

Meerut News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 10:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of minor daughter, accused arrested

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी व्यक्ति 11 वर्षीय बेटी से गाली गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म के प्रयास किया। बच्ची की मां ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: बाइक बोट व मोनाड घोटाला मामले में ईडी का शिकंजा, शिवलोकपुरी में बिजेंद्र हुड्डा के घर 12 घंटे की छापेमारी 
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके दो बच्चे हैं। इनमें 11 साल की एक बेटी है। आरोप है कि मंगलवार को उसके पति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी पिता जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अपने दोस्त की ही पत्नी को बहला फुसलाकर ले आया था। इसके बाद उसने उससे शादी कर ली थी। महिला के साथ आई बच्ची उसके पहले की पति की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed