फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted murder of married woman for dowry

Meerut News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास

Wed, 22 Apr 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Attempted murder of married woman for dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के जाफराबाद दुर्वेशपुर में विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी।
पीड़िता मुस्कान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 9 जून 2024 को लोहियानगर क्षेत्र के घोसीपुर निवासी फरदीन से हुआ था। शादी में उसके परिवार ने करीब 10 लाख रुपये खर्च कर घरेलू सामान और जेवरात दिए थे। इसके बावजूद पति फरदीन, ससुर चांद, सास नाजरीन, ननद फरहा, देवर फरहान और गुफरान ने 5 लाख रुपये नकद की मांग की और लगातार उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने उसके गले में चुन्नी डालकर गला घोंटने का प्रयास किया, लेकिन मुस्कान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष और पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे ससुराल से सुरक्षित निकाल लिया। मुस्कान ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके शरीर पर चोट के निशान होने के बावजूद मेडिकल जांच नहीं कराई गई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed